Uncategorized

‘सुंदरता में लगाए चार चांद’, शहद-दही का पेस्ट करेगा कमाल…

‘सुंदरता में लगाए चार चांद’

चैनल 4 हेल्थ की खास सीरिज ‘सुंदरता में लगाए चार चांद’ में आप सभी का स्वागत है…क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा चमकदार और बेदाग रहे? क्या आप भी महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट के बाद भी अपनी त्वचा में वो निखार नहीं पा रहे हैं जिसकी आप चाह रखते हैं ?

अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दही और शहद का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन में वो ग्लो आएगा। जिसकी आप उम्मीद करते हैं और आपकी स्किन चमक उठेगी। आज की इस वीडियो में हम आपको शहद और दही के पेस्ट के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं जो आपको चेहरे पर कोरियन ग्लो देगा।

शहद-दही पेस्ट के लगाने के फायदे
फेस पर रहती है नमी
दही और शहद दोनों ही स्किन को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। दही आपकी स्किन को लंबे समय तक नमी देती है। वहीं गर्मियों में भी ये फायदा करता है और सर्दियों में भी चेहरे को रूखा होने से बचाता है

स्किन को साफ करता है
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो आपकी स्किन को साफ करने में काफी मदद करता है और त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है। अगर कई दिन तक आप इस पेस्ट को लगाते हैं, तो आपकी स्किन में एक अलग ही चमक लौटती है।

चेहरे को बनाता है चमकदार
शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं। आपकी स्किन में ग्लो आ जाता है।

झुर्रियों को करता है खत्म
दही और शहद का पेस्ट आपकी स्किन से झुर्रियों को खत्म करता है। वहीं दही और शहद दोनों ही स्किन को तनावमुक्त बनाने में मदद करते हैं। जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। रेगुलर आप इस फेसपेक को लगाते हैं तो आपके चेहरे से झुर्रियां खत्म होने लगती हैं और आपका चेहरा चमकदार बना रहता है।

दही और शहद का पेस्ट बनाने की सामाग्री
2 बड़े चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच शहद
1 चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)

शहद-दही पेस्ट बनाने का तरीका

एक बड़े प्याले में दही और शहद मिलाएं
यदि आप नींबू का रस डालना चाहते हैं, तो इसे मिश्रण में मिलाएं
मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और एक चिकना पेस्ट बनाएं
पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रखें
पेस्ट को गरम पानी से धो लें और अपने चेहरे को सूखने दें

सेहत से जुड़ी ऐसी ही शानदार वीडियो देखने के लिए चैनल 4 हेल्थ को सब्सक्राइब करिए… और वीडिय़ो पसंद आई हो, तो लाइक,कमेंट के साथ साथ शेयर करना ना भूलिए…

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

43 minutes ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

3 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

5 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

5 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

6 hours ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

6 hours ago