लाइफस्टाइल

SAADI LOOK: सहेली की शादी में पहननी है साड़ी, एक्ट्रेस श्रीलीला के लुक्स से लें आइडिया, शादी में लगेंगी कमाल की हसीना।

SAADI LOOK: सहेली की शादी में पहननी है साड़ी

वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है और अगर आपको भी अपनी सहेली या भाई बहन की शादी अटेंड करनी है और आप उनकी शादी में स्पेशली साड़ी पहनना चाहती हैं तो आज का ये आर्टिकल आप के लिए है क्योंकि आप इसके लिए एक्ट्रेस श्रीलीला के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। क्योंकि एक्ट्रेस का हर साड़ी लुक इतना स्टाइलिश है कि आप खुद उनके लुक्स पर फिदा हो जाएंगी। और अगर आप फंक्शन में उनके लुक्स को ट्राई करती है तो आप वाकई कमाल लगने वाली है और आप वाह वाही जरूर बटोरने वाली है। तो आइए चलते है और देखते है एक्ट्रेस के दमदार लुक्स

सबसे पहला लुक है जिसे आप ट्राई कर सकती है वो है श्रीलीला की बॉटल ग्रीन कटवर्क साड़ी का।
इसमें श्रीलीला ने बॉटल ग्रीन कलर की कटवर्क साड़ी वियर की है। उन्होंने साथ में मैचिंग कटस्लीव ब्लाउज वियर किया है और साड़ी को फ्री स्टाइल पल्ले में ड्रेप किया है। बालों को खुला रखते हुए ड्रॉप ईयररिंग और मैचिंग बैंगल्स वियर किए हैं। मैट फिनिश मेकअप उनके लुक को फ्रेश टच दे रहा है।

वही वेडिंग सीजन के लिए आप श्रीलीला की तरह आम्ब्रे साड़ी भी चुन सकती हैं। एक्ट्रेस की साड़ी का कलर कॉम्बिनेशन भी अच्छा है जो समर सीजन के हिसाब से बढ़िया लुक देगा। श्रीलीला ने वाइट, पिंक और लेमन ग्रीन कलर की साड़ी लियर की है, जिसमें सिल्वर टच दिया गया है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज वियर किया है। माथे पर थोटी सी बिंदी, ब्लश मेकअप से श्रीलीला की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।

इसके अलावा फ्रेंड की शादी के लिए आप रफल साड़ी भी चुन सकती हैं, जो आपको गर्मी में कंफर्ट भरा लुक भी देगी और स्टाइल भी मिलेगा। श्रीलीला ने यैलो कलर की साड़ी वियर की है, जिसे मैचिंग बेल्ट से ड्रेप किया गया है। वहीं उन्होंने एम्बेलिश्ड स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया है. उन्होंने मेकअप लुक फ्लॉलेस रखा है और एसेसरीज की बात करें तो एक्ट्रेस ने गोल्डन ईयररिंग से लुक कंप्लीट किया है।

और अगर आपको शादी में फ्लॉलेस लुक चाहिए तो श्रीलीला की तरह पिंक कलर की प्लेन शाइनी फैब्रिक वाली साड़ी चुन सकती हैं. इस तरह की साड़ियां भी यंग गर्ल के बीच ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये लाइट वेट होती हैं तो कैरी करने में दिक्कत नहीं आती है. एक्ट्रेस ने क्लाउडी स्किन मेकअप किया है और सिल्वर चूड़ियों से लुक कंप्लीट किया है।

वही आज कल रेडी टू वियर साड़ियां लड़कियों के लिए परफेक्ट रहती हैं, क्योंकि इन्हें ड्रेप करने और संभालने का झंझट नहीं रहता है। श्रीलीला ने वाइट कलर की साड़ी वियर की है, जिसका स्किर्ट प्लेन है और पल्लू पर एम्ब्रॉयडरी की गई है। एक्ट्रेस ने साथ में फुल स्लीव मैचिंग ब्लाउज वियर किया है। मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल और ज्वेलरी तक उनका लुक स्टनिंग है।

Kirti Bhardwaj

Share
Published by
Kirti Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago