उत्तराखण्ड

इस दिन से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, जानिए कैसे करें पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग ?

चारधाम की यात्रा इस साल 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है। यात्रा की शुरूआत अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होने जा रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025, शुक्रवार के दिन सुबह 7 बजे तक खुलेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025, रविवार के दिन खुलेंगे।

आपको बता दें कि, चारधाम यात्रा की तारीखों का निर्धारण महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक विद्वानों द्वारा किया गया था। हर साल लाखों श्रद्धालु इन पवित्र धामों में दर्शन करने आते हैं।

कौन-कौन सी पूजा हो सकती है ऑनलाइन

बद्रीनाथ धाम में ब्रह्म मुहूर्त में होने वाला महाभिषेक और अभिषेक पूजा के साथ ही वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, सायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती, गीत गोविंद पाठ के साथ ही शयन आरती भी शामिल है। वहीं, इसी तरह केदारनाथ धाम में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और सायंकालीन आरती के लिए आनलाइन बुकिंग की जाती है।

पूजा का ऑन्लाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन पूजा का रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल से शुरू हो चुका है। वहीं, जो श्रद्धालु घर बैठे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में पूजा करवाना चाहते हैं, वह बद्री-केदार मंदिर समिति की वेबसाइट https://badrinathkedarath.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते है। ऑनलाइन पूजा करवाने वाले लोगों के नाम से न सिर्फ पूजा की जाएगी बल्कि उन श्रद्धालुओं को उनके एड्रेस पर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का प्रसाद भी भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:

Weather Update: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगा पारा, इन राज्यों में लू की स्थिति

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

6 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago