राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहादरा थाने के जीटीबी इलाके के एमआईजी फ्लैट में 20 साल की लड़की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल अभी पुलिस मृतक लड़की की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में भेज दिया।
वहीं, ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि, लड़की की उम्र तकरीबन 20 साल के आस-पास है। एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि लड़की को दो गोली मारी गई है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक लड़की के पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे मृतक लड़की और आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…