स्पोर्ट्स

चैम्पियंस ट्रॉफी जीतते ही रोहित सेना ने बनाए कई रिकॉर्ड्स, इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित ब्रिगेड ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवाकर इस टुर्नामेंट को जीत लिया। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने। भारत ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।

वहीं, पूरे टुर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने इस पूरे सीजन में 218 रन बनाए, श्रेयस अय्यर ने 243 रन बनाए, शुभमन गिल ने 188 रन बनाए। बात अगर कप्तान रोहित शर्मा की करें तो उन्होंने फाइनल में अर्धशतक पारी खेलकर में भारत की जीत सुनिश्चित कर दी थी। बता दें कि, रोहित ने इससे पहले कभी भी आईसीसी टुर्नामेंट के फाइनल में अर्धशतक नहीं लगाया था।

कप्तान रोहित शर्मा का यह 9वां आईसीसी टुर्नामेंट फाइनल था। रोहित ने 83 गेंदों में 76 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के मारे। रोहित ने फाइनल मुकाबला जीतने के बाद कहा, ‘मैं उन सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने यहां हमारा समर्थन किया, यहां की भीड़ शानदार थी। यह हमारा घरेलू मैदान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे हमारा घरेलू मैदान बना दिया। हमें खेलते हुए देखने और जीत दिलाने के लिए यहां पहुंचे फैन्स की संख्या संतोषजनक थी। जब आप ऐसी पिच पर खेल रहे होते हैं, तो बहुत ज्यादा उम्मीदें होती हैं। हम उनकी ताकत को समझते हैं और इसका फायदा उठाते हैं।’

वहीं, हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करने फैसला असरदार साबित हुआ उन्होंने महज तीन मैचों में 9 विकेट निकाले और वो इस टुर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे। शमी ने भी 9 विकेट झटके। भारतीय टीम ने लगातार नॉकआउट चरणों में जगह बनाई है जिसमें 2003 वनडे वर्ल्ड कप, 2017 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2019-21 और 2021-23 साइक‍िल में दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में प्रवेश करना शामिल है।

वहीं, ऐसा आईसीसी टुर्नामेंट में पहली बार हुआ है कि, सबसे ज्यादा ओवर्स स्पिनर्स ने फेंके है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बना, कुल 73 ओवर्स स्प‍िनर्स ने फेंके गए।

73 – IND vs NZ, दुबई, CT 2025 फाइनल
65.1 – IND vs AUS, दुबई, CT 2025 SF
62.3 – IND vs NZ, दुबई, CT 2025
60 – PAK vs WI, ढाका, QF, 1998
60 – AFG vs PAK, हेडिंग्ले, CWC 2019

पुरुषों के ICC टूर्नामेंट फाइनल में प्लेयर ऑफ द पुरस्कार जीतने वाले कप्तान

क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज, CWC 1975)
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया, CWC 2003)
एमएस धोनी (भारत, CWC 2011)
रोहित शर्मा (भारत, CT 2025)

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भारत

मैच: 34, जीत: 23, हार: 8, बेनतीजा: 3
चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी अन्य टीम के पास 15 से अधिक जीत नहीं है

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago