चैम्पियंस ट्रॉफी जीतते ही रोहित शर्मा ने संन्यास के सवाल पर क्या कहा ?

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय कप्तान रोहित ने फाइनल मैच में 41 मुकाबलों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 83 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं, भारतीय टीम की इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने संन्यास के सवाल पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहेगा।

रोहित ने फाइनल मुकाबला जीतने के बाद कहा, ‘मैं उन सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने यहां हमारा समर्थन किया, यहां की भीड़ शानदार थी। यह हमारा घरेलू मैदान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे हमारा घरेलू मैदान बना दिया। हमें खेलते हुए देखने और जीत दिलाने के लिए यहां पहुंचे फैन्स की संख्या संतोषजनक थी। जब आप ऐसी पिच पर खेल रहे होते हैं, तो बहुत ज्यादा उम्मीदें होती हैं। हम उनकी ताकत को समझते हैं और इसका फायदा उठाते हैं।’

रोहित ने केएल राहुल के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, उनका दिमाग काफी मजबूत है। वो कभी भी अपने आस-पास के दबाव से परेशान नहीं होता। इसी वजह से ही हमने उसे मध्यक्रम में रखना चाहते थे जब वह बल्लेबाजी करता है तो स्थिति के हिसाब से शॉट खेलता है जिससे हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी देता है।

रोहित ने कहा कि, जब हम ऐसी पिचों पर खेलते है तो हम चाहते है कि बल्लेबाज कुछ अलग करे लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने इस टुर्नामेंट में हमारे लिए शुरूआत नहीं की लेकिन जब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला और 5 विकेट लिए तो हम उसका ज्यादा फायदा उठाना चाहते थे। उसकी गेंदबाजी में बेहतरीन क्वालिटी है।

वहीं, रोहित ने फाइनल मुकाबले में अपनी बैटिंग को लेकर कहा कि, काफी अच्छा लग रहा है। हमने पूरे टुर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है। हमने इस खेल को जिस तरह से खेला, उससे मैं बहुत खुश हूं, यह मेरे लिए स्वाभाविक नहीं है। जब आप कुछ अलग करने की कोशिश करते है तो आपको टीम के सपोर्ट की जरूरत होती है और वो मेरे साथ थे, विश्व कप 2023 में राहुल भाई और अब गौती भाई के साथ

ये भी पढ़ें:

चैम्पियंस ट्रॉफी जीतते ही रोहित सेना ने बनाए कई रिकॉर्ड्स, इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago