स्पोर्ट्स

12 साल बाद भारत ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, जीत के हीरो रहे कप्तान रोहित शर्मा

दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली है। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 76 रनों की पारी खेली। बता दें कि, 12 साल बाद भारत ने इस टुर्नामेंट का खिताब जीता है। वहीं, कप्तान शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरा आईसीसी टुर्नामेंट खिताब जीता।

बता दें कि, टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 252 रनों का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरूआत की। कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी कर दी। वहीं, इस शतकीय साझेदारी में कप्तान रोहित ने आक्रामक मूड में खेलते नजर आए।

रोहित ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से सिर्फ 41 गेंदों पर अपनी फिफ्टी कर ली। वहीं, गिल ने कप्तान का साथ देते हुए धीमी बल्लेबाजी की। भारत का पहला विकेट 19वें ओवर में गिरा, जब मिचेल सेंटनर ने गिल को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करा दिया। गिल ने 1 छक्के की मदद से 50 बॉल पर 31 रन बनाए. इसके बाद भारत ने विराट कोहली का विकेट सस्ते में गंवा दिया, जो 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अपना विकेट गंवा बैठे। अय्यर औऱ अक्षर ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 61 रनों की शानदार साझेदारी की। श्रेयस अय्यर अनलकी रहे कि वो अपनी फिफ्टी नहीं पूरी कर पाए। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। फिर भारत ने अक्षर पटेल (29) का भी विकेट खो दिया। लेकिन हार्दिक और राहुल ने मैच को अंत तक पहुंचाया और जीत हासिल की। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी को भी जीता।

आपको बता दें कि, भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago