उत्तर प्रदेश

Rohini Ghavri big allegation: चंद्रशेखर के खिलाफ डॉ. रोहिणी घावरी का बड़ा आरोप, PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी उठाए सवाल, “BJP को फायदा- अपराधी पर भी नहीं होगा मुकदमा”, बोली: “1 साल बाद इसको कोई नहीं पूछेगा, देख लेना”

Rohini Ghavri big allegation: चंद्रशेखर के खिलाफ डॉ. रोहिणी घावरी का बड़ा आरोप

स्विट्ज़रलैंड में रह रहीं इंदौर मूल की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी (Rohini Ghavri big allegation) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने खुलासों और तीखे आरोपों के कारण चर्चा में हैं। डॉ. घावरी (Rohini Ghavri big allegation) ने भीम आर्मी के मुखिया और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका दावा है कि चंद्रशेखर आजाद ने उनके साथ न केवल भावनात्मक विश्वासघात किया, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन की शांति भी छीन ली।

डॉ. रोहिणी ने बीते कुछ महीनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट के जरिए अपनी पीड़ा को सामने रखा है। उन्होंने न केवल चंद्रशेखर आजाद पर व्यक्तिगत आरोप लगाए हैं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी आड़े हाथों लिया है।

डॉ. रोहिणी (Rohini Ghavri big allegation) का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि चंद्रशेखर आजाद की राजनीतिक स्थिति मजबूत है और बीजेपी को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने लिखा, “कोई भी अपराधी नेता अगर बीजेपी को फायदा पहुंचाएगा तो उस पर मुकदमा नहीं होगा। ऐसा हमने सुना था लेकिन आज देख भी रही हूं।”

उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए सवाल उठाया कि आखिर एक दलित बेटी (Rohini Ghavri big allegation) को भारत में इंसाफ क्यों नहीं मिल पा रहा है? रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “पूरे 5 महीने हो गए हैं लेकिन आपके राज में एक दलित बेटी FIR तक नहीं करा पाई है। इसे आपकी सरकार की और देश की कानून व्यवस्था की विफलता समझी जाए?”

डॉ. रोहिणी (Rohini Ghavri big allegation)ने सरकार के बहुचर्चित अभियान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब बेटियों का सम्मान नहीं बचाया जा सकता, तो ऐसे नारों का क्या औचित्य है? उन्होंने लिखा, “क्या इतना मुश्किल है एक स्वाभिमानी स्त्री का अपने देश में लड़ना? बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा किस लिए दिया गया था? जब बेटियों का सम्मान नहीं बचा सकते हैं।”

इंदौर की रहने वाली रोहिणी ने अपने एक और पोस्ट में बेहद भावुक शब्दों में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा, “एक लड़की से उसका सम्मान छीन लिया जाए तो उसके पास जीने के लिए क्या ही बचा। अब वो अपने साथ हुए विश्वासघात के लिए लड़ेगी चाहे किसी का कितना ही नुकसान क्यों ना हो।

अपने अगले पोस्ट में रोहिणी ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर लिखा, “इस आदमी (चंद्रशेखर आजाद) ने मुझसे मेरा व्यक्तिगत जीवन का सुख शांति छीनी है। अब मैं इसका राजनीतिक और सामाजिक सम्मान नहीं बचने दूंगी। एक साल बाद इसको कोई नहीं पूछेगा, देख लेना। इसके बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। औरत की बद्दुआ ने अच्छे-अच्छे साम्राज्य खत्म कर दिए फिर इसकी औकात ही क्या है?”

डॉ. रोहिणी घावरी (Rohini Ghavri big allegation) के इन पोस्ट्स के सामने आने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे सियासी रंग देने की कोशिश भी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक चंद्रशेखर आजाद की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सवाल उठना लाज़मी है कि अगर एक शिक्षित, विदेश में रह रही महिला भी भारत में न्याय पाने के लिए इस कदर संघर्ष कर रही है, तो आम महिला की स्थिति क्या होगी? रोहिणी का यह भी कहना है कि “जिस व्यक्ति ने मेरे आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई है, वह अब सार्वजनिक रूप से बेनकाब होगा। मैं किसी कीमत पर पीछे नहीं हटूंगी, चाहे इसके लिए मुझे कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े।”

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago