Uncategorized

अमृतसर के खेतों में मिले रॉकेट, अलर्ट पर पंजाब, ब्लैकआउट और छुट्टियां रद्द

पंजाब में अमृतसर के खेतों में रॉकेट मिलने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा हो गया। दरअसल पाकिस्तान को खिलाफ चलाए गए भारत के “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद अमृतसर के तीन गांवों – दुधाला, जेठूवाल और पंधेर – में रॉकेट गिरे मिले हैं। ग्रामीण ने इसके जानकारी पुलिस को दी और मौके पर सेना के अधिकारियों को भी बुलिया गया और रॉकेट के कब्जे में ले लिया।

भारत के डिफेंस सिस्टम ने किया न्यूट्रलाइज़

वहीं इस बारे में जब डिफेंस एक्सपर्ट्स से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये रॉकेट भारत और पाकिस्तान दोनों की सेनाएं इस्तेमाल करती हैं। हो सकता है कि ये पाकिस्तान की ओर से दागे गए हों, लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम ने इन्हें हवा में ही निष्क्रिय यानिकी न्यूट्रलाइज़ कर दिया। अच्छी बात यह है कि रॉकेट फटे नहीं, यानी धमाका नहीं हुआ। रॉकेट मिलने के बाद अमृतसर में बिजली बंद (ब्लैकआउट) किया गया ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो। इसके अलावा, पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अमृतसर में ब्लैकआउट भी किया गया

अमृतसर, मोगा और कपूरथला में पटाखों पर भी रोक लगा दी गई है, जो 5 जुलाई तक लागू रहेगी। ये माना जा रहा है कि बुधवार-गुरुवार रात 1:02 बजे से लेकर 1:09 बजे के बीच अमृतसर में 7 मिनट के भीतर 6 बार जो धमाकों की आवाज आई, वह इन्हीं पर कार्रवाई के दौरान आए हों। इस दौरान अमृतसर में तुरंत ब्लैकआउट भी किया गया। हालांकि अमृतसर पुलिस ने इसे सोनिक साउंड बताया है। वहीं इस घटना को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो हो गया है। किसी तरह का पैनिक ना हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने दोबारा ब्लैकआउट अभ्यास शुरू कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने अपील की है कि लोग अपने घरों में ही रहें, घबराएं नहीं, घर के बाहर इकट्ठा न हों, रात के वक्त घरों की लाइटें बंद रखें।

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

2 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

3 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago