मनोरंजन

PUSHPENDER RATHI: रियलिटी शो बैटल ग्राउंड बीच में छोड़ कर घर लौटे पुष्पेंद्र राठी

PUSHPENDER RATHI: रियलिटी शो बैटल ग्राउंड बीच में छोड़ कर घर लौटे पुष्पेंद्र राठी

फरीदाबाद: औद्योगिक नगरी के रहने वाले युवा बॉक्सर पुष्पेंद्र राठी रियलिटी शो बैटल ग्राउंड आत्मसम्मान के लिए बीच में ही छोडक़र वापिस लौट आए हैं। पुष्पेंद्र राठी का कहना है कि इस रियलिटी शो में सब कुछ पहले से ही फिक्स है और शो के नियमों को तोडने वालों के पक्ष में ही न केवल मेंटर्स बल्कि शो प्रबंधन भी खुलकर खड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि इस रियलिटी शो में चल रहे पक्षपातपूर्ण रवैए के कारण वे शो को बीच में ही छोडक़र वापिस आए हैं।

पुष्पेंद्र राठी युवा मुक्केबाज हैं और आज तक कोई भी प्रतियोगिता हारे नहीं हैं। वे पांच बार बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप के विनर रहे हैं और 2 बार खेलो इंडिया में मैडल ला चुके हैं। इसके साथ-साथ भारत के पहले ओटीटी बॉक्सिंग मैच विनर भी रह चुके हैं। बॉक्सिंग में अपने आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

पुष्पेंद्र राठी को 4 अप्रैल से मुंबई में शुरु हुए रियलिटी शो बैटल ग्राउंड के लिए चुना गया था। इस शो में 16 प्रतिभागी थे जिनकी 4 टीमें थीं।

एक टीम दिल्ली डोमिनेटर्स, दूसरी मुंबई स्ट्राइकर्स, तीसरी यूपी दबंग तथा चौथी हरियाणा बुल्स थी। 4 मेंटर्स फुकरा इंसान अभिषेक, रूबिना, आसिम रियाज तथा रजत दलाल थे। सुपर मेंटर खिलाड़ी शिखर धवन थे। बॉक्सर पुष्पेंद्र राठी दिल्ली डोमिनेटर्स टीम का हिस्सा थे।

शो के दौरान यूपी दबंग टीम के सदस्य शिवा ने पुष्पेंद्र राठी पर बल का प्रयोग किया जोकि शो में पूर्णतः प्रतिबंधित था। पुष्पेंद्र राठी ने जब इसका विरोध किया तो मेंटर्स ने शिवा के प्रति पक्षपात दिखाते हुए पुष्पेंद्र को समझा बुझा कर शांत रहने को कहा। जबकि पुष्पेंद्र राठी ने कहा कि या तो नियम तोडने के खिलाफ शिवा को बाहर किया जाए या फिर उन्हें भी शिवा के साथ बल का प्रयोग करने की अनुमति दी जाए क्योंकि सुपर मेंटर्स शिखर धवन सख्ती से यह बात कह चुके थे कि बल का प्रयोग करने वाले प्रतिभागी को शो से बाहर कर दिया जाएगा।

पुष्पेंद्र राठी ने बताया कि सभी चीजों की रिकॉर्डिंग मौजूद है कि मेंटर्स और शो आयोजकों ने किस प्रकार लगातार पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए शिवा को आगे रखा। उन्होंने बताया कि शो में शिवा को अनावश्यक रूप से प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शो छोडने का निर्णय ले लिया तो मेंटर्स व आयोजकों ने उन्हें मनाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उन्होंने अपने आत्मसम्मान के लिए शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया और वापिस लौट आए।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago