हरियाणा

पाकिस्तान की गोलीबारी में हरियाणा का लाल शहीद

भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान इतना बौखला गया है उसने फिर पीठ पीछे से जम्मू-कश्मीर के पुंछ में फायरिंग की और मासूम बच्चों- महिलाओं को निशाना बनाया.. हमारे गुरुद्वारे और मंदिरों को निशाना बनाया गया और भारतीय सैनिकों की तरफ से पाकिस्तान की इस कयराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया.. पाकिस्तान की गोलीबारी से आम नागरिकों को बचाने के लिए हरियाणा के लाल ने अपनी जान की बाजी लगा दी और फील्ड रेजिमेंट लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए लेकिन हरियाणा के लाल लांस नायक दिनेश कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना पुंछ में मौजूद मासूम बच्चों को बचाया, महिलाओं को बचाया और एक बार फिर से भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परचम दिखाया हरियाणा के उस लाल ने अपनी वर्दी का फर्ज निभाया..


32 साल के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार पलवल के मोहम्मदपुर गांव रहने वाले थे दिनेश शर्मा के शहीद होने की खबर जैसे ही परिवार वालों की मिली घर में मातम छा गया उस पत्नी का सिंदूर उजड़ गया.. उस बच्ची ने अपने पिता को खो दिया.. लेकिन शहीद लांस नायक दिनेश के पिता की आंखों में कोई आंसू नहीं था उस किसान पिता को अपने शहीद बेटे पर गर्व था जिसने मासूम नागरिकों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और शहीद हो गया शहीद दिनेश कुमार के किसान पिता ने सीना चौड़ा कर गर्व से पाकिस्तान को दो टूक कहा उन्हे अपने बेटे पर गर्व है शहीद दिनेश शर्मा पांच भाईयों में सबसे बड़े थे उनके दो छोटे भाई भी सेना की अग्निवीर योजना के तहत तैयारी कर रहे है लेकिन भाई के शहीद होने पर पूरे परिवार को गर्व है और पूरे गांव शहीद लांस नायक पर गर्व कर रहा है
आर्मी चीफ ने शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा को नमन किया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया X पर लिखा पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का डटकर सामना करते हुए माँ भारती के वीर सपूत, हरियाणा के पलवल का बेटा, जवान दिनेश कुमार शर्मा जी ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खेल मंत्री गौरव गौतम भी शहीद दिनेश शर्मा के घर पहुंचे और उन्होंने परिवार वालों से मिलकर शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारत सरकार मुंहतोड़ जवाब दे रही है और अगर अब पाकिस्तान ने भारत की तरफ आंख उठाने की भी कोशिश की तो उसको मुंहतोड़ जवाब मिलेगा… ।

 

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago