Categories: हरियाणा

रेवाड़ी बॉयलर ब्लास्ट में झुलसे 4 श्रमिकों की मौत, 10 की हालत अभी भी गंभीर

Rewari Boiler Blast: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के इंडस्ट्रियल एरिया धारूहेड़ा स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली लाइफ लॉन्ग कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट में लगभग 40 से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए थे जिसमें से 4 श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 10 से ज्यादा कर्मचारियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि 18 कर्मचारी रोहतक पीजीआई और कुछ दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वालों में यूपी के मैनपुरी निवासी अजय ( उम्र 32),  यूपी के गोरखपुर निवासी रामू (उम्र 27) यूपी के बहराइच निवासी विजय (उम्र 37) और यूपी के फैजाबाद निवासी राजेश (उम्र 38) इन चारों की मंगलवार देर रात मौत हो गई।

 

श्रमिकों का चल रहा इलाज

जानकारी अनुसार विजय दिल्ली के सफदरजंग में रामू, राजेश, अजय और विजय भर्ती थे। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, इस हादसे में कुल 40 कर्मचारी झुलस गए थे। इनमें 10 श्रमिक रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर, 20 कर्मचारी PGI रोहतक और 4 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि धारूहेड़ा के अस्पताल भर्ती 5 और रोहतक पीजीआई में भर्ती एक श्रमिक को इलाज के बाद हालत ठीक होने पर अस्पताल से छुट्‌टी भी मिल गई थी। वहीं,  इस मामले में दो दिन पहले धारूहेड़ा थाना में कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

 

कमेटी कर रही है मामले की जांच

वहीं,  इस मामले में गठित की गई कमेटी भी जांच कर रही है। हादसे में झुलसे कर्मचारी ने बताया कि हादसे के समय कंपनी में लगा बड़ा इमरजेंसी गेट बंद था। इसकी वजह से आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें फंस फंसे रह गए।

 

16 मार्च को हुई थी यह घटना

बता दें कि शनिवार, 16 मार्च की शाम हुए लाइफ लॉन्ग कंपनी में हुए बॉयलर फटने से  हुए ब्लास्ट से 40 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। इनमें 23 कर्मचारियों को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। जबकि अन्य कर्मचारियों में से कुछ नागरिक अस्पताल तो कुछ का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

 

आज होगा पोस्टमार्टम

धारूहेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि इस हादसे में झुलसे 4 कर्मचारियों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। तीन का रोहतक पीजीआई और एक कर्मचारी का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आज पोस्टमार्टम किया जाएगा

 

admin

Recent Posts

भारत ने वेस्टइंडीज के गेंदवाजो की जमकर की पिटाई, सबसे बड़ा रन चेज करके सीरीज पर किया कब्‍जा

नई दिल्ली भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारतीय टीम ने…

6 hours ago

शुभमन गिल का धमाका, वनडे में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक

गुवाहाटी शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 117 गेंदों में दोहरा शतक…

6 hours ago

सहारा रिफंड में 18.67 लाख जमाकर्ता ‘गायब’! RTI से सामने आया आंकड़ों का बड़ा अंतर

नई दिल्ली सहारा इंडिया के अभी भी लाखों निवेशक अपने मूलधन को पाने के लिए…

8 hours ago

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

रायपुर: छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लेबलिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक…

9 hours ago