Badaun Murder Case: तीसरे बच्चे ने सुनाई मौत की दास्तां…पड़ोसियों को तंत्र-मंत्र में डबल मर्डर की आशंका

Badaun Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में मंगलवार को सैलून संचलक ने पड़ोसी के दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है, लेकिन वारदात की वजह नहीं तलाश पाई। पड़ोसियों ने तंत्रमंत्र के चक्कर में आशंका जताई है। वहीं विनोद के तीसरे बेटे आयुष ने बताया कि कैसे आरोपी ने दो भाइयों रेत दिया और कैसे आयुष ने अपनी जान बचाई।

हम तीनों भाइयों को मरना चाहते थे सैलून वाले भइया…
पीयूष ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि सैलून वाले भइया हम तीनों भाइयों को ऊपर ले गए और वहां चाकू से मारने लगे। मैं उन्हें धक्का देकर नीचे की ओर भाग आया।  निशान दिखाते हुए पीयूष ने बताया कि भागते समय सिर और हाथ पर चाकू लग गए हैं। पीयूष की मानें तो दो आरोपी साथ आए थे।

आरोपी के मुंह में लगे लोथड़े..खून पीने का अंदेशा
इधर, मोहल्ले के कुछ लोगों तंत्र मंत्र की आशंका जताई है। कहा, आरोपी साजिद के मुंह पर खून लोथड़े लगे थे। खून पीने का अंदेशा भी जताया है। हालांकि, पुलिस ने इस जानकारी से इनकार किया है। पड़ोसियों की मानें तो साजिद के दो नवजात बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। उसकी पत्नी का तीसरी बार प्रसव होना है। तीसरा बच्चा जीवित रहे इसलिए उसने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया और विनोद की बेटों की हत्या कर दी।

डबल मर्डर की घटना मंगलवार शाम 7:30 बजे की है। SSP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी साजिद की सैलून पीड़ित के घर के समाने था। अंदर तक उसका आना-जाना भी था। मंगलवार शाम वह दोस्त के साथ विनोद के यहां गया। उनके दोनां बच्चे छत पर खेल रहे थे, तभी आरोपी ने दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात उसे पकड़ने लगी तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आारोपी साजिद की मृत्यु हो गई है।  SP आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि कानून-व्यवस्था सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं।

 

admin

Recent Posts

भारत ने वेस्टइंडीज के गेंदवाजो की जमकर की पिटाई, सबसे बड़ा रन चेज करके सीरीज पर किया कब्‍जा

नई दिल्ली भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारतीय टीम ने…

6 hours ago

शुभमन गिल का धमाका, वनडे में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक

गुवाहाटी शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 117 गेंदों में दोहरा शतक…

6 hours ago

सहारा रिफंड में 18.67 लाख जमाकर्ता ‘गायब’! RTI से सामने आया आंकड़ों का बड़ा अंतर

नई दिल्ली सहारा इंडिया के अभी भी लाखों निवेशक अपने मूलधन को पाने के लिए…

8 hours ago

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

रायपुर: छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लेबलिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक…

9 hours ago