Categories: देश

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे आरोग्य रथ।

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ने एक और पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दुर्गम क्षेत्रों के लिए दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ रवाना किए। इन वाहनों के माध्यम से दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को उनके नजदीक ही प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिल सकेगा।

यह पहल पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के सीएसआर कार्यक्रम के तहत टीएसएल फाउंडेशन की ओर से संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुंचाना जरूरी है। सरकार पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि दोनों मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट और जरूरी दवाओं की व्यवस्था की गई है। इनके जरिये प्राथमिक उपचार के साथ बीमारियों की शुरुआती पहचान, स्वास्थ्य परामर्श और रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल सरकारी प्रयासों से ही नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं और कॉर्पोरेट क्षेत्र की भागीदारी से भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य संस्थाएं भी स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में आगे आएंगी।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल सिंह शाही, सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन की वरिष्ठ निदेशक (सीएसआर) अनंतिका सिंह, टीएसएल ग्रुप के सीईओ साहिल अरोड़ा और निदेशक आदेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

News Desk

Recent Posts

मातृ शक्ति उत्तराखंड की सामाजिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे आरोग्य रथ।

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ने एक और…

43 minutes ago

ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN ग्रुप में शामिल दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों…

2 hours ago

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय…

2 hours ago

गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका…..

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका आज गोपाष्टमी के अवसर पर विश्वगीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा…

2 hours ago