रीवा संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने लगाई जामुन के पौधे

रीवा संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने लगाई जामुन के पौधे

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के अभियान में वृक्षारोपण

रीवा
 अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के रीवा संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष मिश्र के मुख्य आतिथ्य में आज सीधी जिले के पड़री स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी’ एवं ‘वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।वृक्षारोपण से प्रकृति का श्रृंगार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीवा संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष आचार्य आशीष मिश्र ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और असंतुलित होता पर्यावरण वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “वृक्ष केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि वे पृथ्वी का आधार हैं। यदि हम आज सजग नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को भारी संकट का सामना करना पड़ेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।”जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन वृक्षारोपण से पूर्व आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। आचार्य मिश्र ने पत्रकारिता जगत और सामाजिक संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति न केवल पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में भी सदैव अग्रणी रहती है

Rupesh Jha

Recent Posts

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

1 hour ago

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

रायपुर: युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय…

1 hour ago

महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

 बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं (फाइन लाइन्स), झुर्रियां, स्किन का ढीलापन और…

1 hour ago

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में…

2 hours ago

रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका…

2 hours ago