गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गुरु पूजन और प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, डॉ. उमाशंकर पचौरी ने बताया गुरु का महत्व

ग्वालियर

  • गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर “गुरु पूजन” एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित
  • गुरु हमें संसार को समझने की दृष्टि  देते हैं :”गुरुवर” डॉ उमाशंकर पचौरी

आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर पर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गुरु पूजन का भव्य और दिव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सूचना आयुक्त डॉ उमाशंकर पचौरी जी “गुरुजी” का विशेष आशीर्वाद स्वरुप उद्बोधन प्राप्त हुआ गुरुजी ने छात्र-छात्राओं को समझाते हुए अपने उद्बोधन में कहा नेत्र हमें संसार को देखने की क्षमता देते हैं, लेकिन गुरु हमें संसार को समझने की दृष्टि देते हैं।

“गुरु जी” ने बताया गुरु ही सही और गलत की पहचान करना सिखाते है
गुरु जीवन में आने वाले द्वंद्वों (सही-गलत, धर्म-अधर्म) के समय विवेक रूपी दृष्टि प्रदान करते हैं, जिससे मनुष्य सही निर्णय ले सके।
“गुरु पूजन” के बाद संस्थान के सैकड़ो प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया जिसमें सीपीसीटी की परीक्षा  में  हाल ही सफलता प्राप्त करने वाले संस्थान के लगभग 50 छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया, DCA, PGDCA के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, नियमित क्लास अटेंड करने वाले वर्तमान में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, नियमित टाइपिंग टेस्ट देने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, क्लास में सटीक आंसर देने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया हाल ही में सरकारी जॉब प्राप्त करने वाले संस्थान के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया.
संस्थान के संचालक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने सबसे पहले संस्थान के सभी स्टाफ मेंबर का माला पहनाकर एक शिक्षक के रूप में एक गुरु के रूप में सम्मान किया उसके बाद अपने उद्बोधन में कहा प्रत्येक छात्र को अच्छी शिक्षा और नौकरी के साथ-साथ संस्कारवान बनने की भी आवश्यकता है इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करते हैं हेल्प गुरु ने सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि आज गुरु पूर्णिमा पर अपने माता-पिता और अपने गुरुओं को अवश्य नमन करें इस अद्वितीय और अनोखे आयोजन की सभी छात्र-छात्राओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की।।
कार्यक्रम का समापन संस्थान के पूर्व छात्र वर्तमान में आर्मी टेक्निकल में पदस्थ भारत बघेल के द्वारा लड्डू वितरण के साथ संपन्न हुआ।।

Rupesh Jha

Recent Posts

चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा…

6 hours ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा….

रायपुर: नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 के तीन दिवसीय आयोजन में कृषि विभाग के स्टॉल…

6 hours ago

Pushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में इस बार बकरियां दिखाएंगी जलवा! सजेगी ‘बकरी सुंदरी’ की महफिल, विजेता को मिलेगा खास ताज

अजमेर: राजस्थान का विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला इस बार कुछ अलग और बेहद दिलचस्प होने जा…

6 hours ago