उत्तर प्रदेश

RAJA BHAIYA: राजा भैया की पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, भानवी सिंह ने लखनऊ में किया ड्रामा, पारिवारिक विवाद ने पकड़ा लिया तूल

RAJA BHAIYA: राजा भैया की पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर व्यक्तिगत रिश्तों के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (RAJA BHAIYA) की पत्नी भानवी कुमारी सिंह का एक नया विवाद सामने आया है। मंगलवार की देर रात लखनऊ के हजरतगंज इलाके स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां भानवी सिंह(RAJA BHAIYA) अपनी बहन साध्वी सिंह के घर पहुंचीं और गेट न खोलने पर हंगामा कर दिया

मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भानवी सिंह देर रात साध्वी सिंह के आवास पर पहुंचीं और कई बार कॉल बेल बजाई। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला, तो उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना और हंगामा करना शुरू कर दिया। बहन साध्वी सिंह ने इस स्थिति को देखते हुए 112 पर कॉल की, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब भानवी सिंह(RAJA BHAIYA) का अपनी बहन और माता-पिता से विवाद हुआ हो। साध्वी सिंह ने आरोप लगाया है कि, भानवी(RAJA BHAIYA) लगातार परिवार के सदस्यों को धमकाती हैं और अक्सर प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दों पर विवाद खड़ा करती हैं। उनका कहना है कि परिवार पहले ही कई बार इस प्रकार की घटनाओं से गुजर चुका है और अब यह मामला मानसिक उत्पीड़न का रूप ले चुका है

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की और समझाने के बाद भानवी सिंह को वहां से रवाना किया। हालांकि कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

 

भानवी सिंह का पारिवारिक विवाद केवल बहन और माता-पिता तक ही सीमित नहीं है। उनकी शादी राजा भैया(RAJA BHAIYA) से 1994 में हुई थी, लेकिन अब दोनों(RAJA BHAIYA) के बीच तलाक का मामला दिल्ली की साकेत कोर्ट में विचाराधीन है। भानवी सिंह ने अदालत में दाखिल हलफनामे में राजा भैया(RAJA BHAIYA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भानवी ने हलफनामे में कहा है कि शादी के बाद से ही उन्हें घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और भावनात्मक अत्याचार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि राजा भैया(RAJA BHAIYA) के विवाहेतर संबंध रहे हैं और वे अक्सर डांस बार में जाया करते थे। भानवी के मुताबिक उन्हें कभी भी एक सम्मानजनक पत्नी के रूप में जीवन जीने का अवसर नहीं मिला।

 

भानवी सिंह ने अपने हलफनामे में 2016 की एक खास घटना का भी जिक्र किया है, हालांकि उसके विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। उन्होंने यह संकेत दिया कि उस घटना ने उनके वैवाहिक जीवन को पूरी तरह से बदल दिया और तभी से उन्होंने अपने अधिकारों की लड़ाई शुरू की।

भानवी सिंह का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक चुप रहकर अपने परिवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब अत्याचार की हदें पार हो गईं, तो उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाना उचित समझा।

इस पूरे मामले पर अब तक राजा भैया(RAJA BHAIYA) या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राजा भैया का राजनीतिक करियर विवादों से भरा रहा है, लेकिन उनके निजी जीवन से जुड़ा यह मामला अब लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

राजा भैया(RAJA BHAIYA) का कुंडा विधानसभा क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक आधार है। उनके खिलाफ उठ रहे निजी आरोपों का प्रभाव उनकी राजनीतिक छवि पर पड़ना स्वाभाविक है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि, राजा भैया की जमीनी पकड़ और प्रभावशाली व्यक्तित्व को देखते हुए यह मामला उन्हें कमजोर करने में सक्षम नहीं होगा, लेकिन उनके विरोधियों को जरूर एक नया मुद्दा मिल गया है।

राजा भैया(RAJA BHAIYA)की पत्नी भानवी सिंह द्वारा उठाए गए गंभीर आरोप और उनके हालिया व्यवहार ने यह साफ कर दिया है कि परिवार में विवाद गहराते जा रहे हैं। लखनऊ में हुआ ताजा ड्रामा सिर्फ एक छोटी सी कड़ी है उस लंबी लड़ाई की, जो अब अदालत से लेकर समाज के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।

अगले कुछ दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजा भैया(RAJA BHAIYA) इस पूरे घटनाक्रम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और अदालत में चल रही तलाक की सुनवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है। फिलहाल मामला बेहद संवेदनशील है और सभी पक्षों से संयम की अपेक्षा की जा रही है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago