“पीएम पद के लिए राहुल मेरी पसंद, प्रियंका को भी लड़ना चाहिए था चुनाव”- मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि अगर पार्टी के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन इस आम चुनाव में भाजपा को हरा देता है तो राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी के बाद देश का प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी मैदान में उतरने पर जोर दिया था। हालांकि प्रियंका नहीं मानीं। प्रियंका के रायबरेली जैसे पारिवारिक गढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, जिसे सोनिया गांधी ने लगातार पांच जीत के बाद खाली किया था। हालांकि, प्रियंका गांधी वाड्रा ने इससे इनकार कर दिया और उनके भाई राहुल गांधी ने उनकी जगह चुनाव लड़ा।

एनडीटीवी से बात करते हुए खरगे ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए एक लोकप्रिय विकल्प होंगे। कांग्रेस प्रमुख ने कहा, “प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी मेरी पसंद हैं… वह मेरी पसंद हैं ही और वह युवाओं व पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।” बता दें कि इससे पहले कई मौकों पर खरगे ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद की पसंद को लेकर पूछे गए सवालों को टाल दिया था। हालांकि खरगे ने फिर से अपने पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि नया प्रधानमंत्री तभी चुना जा सकता है जब इंडिया ब्लॉक जीतेगा और उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुना जाएगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी पदार्पण पर खरगे ने कहा, “मैं चाहता था कि प्रियंका चुनाव लड़ें, लेकिन राहुल को अपने अभियान प्रबंधक के रूप में किसी की जरूरत थी, क्योंकि वह भी पूरे देश में प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछले महीने दोनों से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था, लेकिन कहा था कि वह इस बात का निर्णय भाई-बहन पर ही छोड़ेंगे।

‘इंडिया’ गठबंधन को मिलेगा पूर्ण बहुमत, घटक दल मिलकर करेंगे प्रधानमंत्री पर फैसला : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की जनता चार जून को वैकल्पिक सरकार का जनादेश देगी और ‘इंडिया’ गठबंधन पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए देश को एक समावेशी और राष्ट्रवादी सरकार देगा। उन्होंने संवाददाताओं से यह भी कहा कि जीत के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों से बातचीत के आधार पर प्रधानमंत्री का फैसला होगा।

खरगे ने कहा कि जनता ने विपक्ष एवं कांग्रेस की इस बात पर मुहर लगा दी है कि अगर मोदी सरकार फिर से आई, तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा ने बांटने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने असली मुद्दों को चुना। खरगे ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि चार जून, 2024 को देश में जनता एक नई वैकल्पिक सरकार को जनादेश देगी। ‘इंडिया’ गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम सभी मिलकर संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की तर्ज पर इस देश को एक समावेशी, राष्ट्रवादी और विकासोन्मुखी सरकार देंगे और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।’’ लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित होंगे।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago