‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी NRI हैं’, सीएम योगी ने साधा निशाना

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए बांदा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ‘एनआरआई’ बताया है. उन्होंने साथ ही कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ (मेनिफेस्टो) को ‘अन्याय पत्र’ करार दिया. सीएम योगी ने कहा, “राहुल गांधी और प्रियंका एनआरआई हैं. कांग्रेस का न्याय पत्र भारत के प्रति अन्याय पत्र है.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2010 में जब यूपीए की सरकार थी, कांग्रेस की सरकार थी तब इन्होंने (राहुल गांधी ने) अमेरिका के एक अधिकारी से कहा था कि मुझे भारत के अंदर आईएसआई से डर नहीं है. मुस्लिम कट्टरपंथियों से डर नहीं है. आतंकवादियों से डर नहीं है. मुझे तो भारत के अंदर हिंदुओं से डर है.” उन्होंने कहा, “यानि हिंदुओं को बदनाम करता है ये व्यक्ति (राहुल गांधी) और फिर आप ही से वोट मांगेंगे”

खास बातचीत में कहा कि कांग्रेस के एक नेता के ‘विरासत टैक्स’ वाले कथित बयान पर भी सीएम योगी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “कांग्रेस का विरासत टैक्स ऑरंगजेब के जजिया टैक्स जैसा है.” उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भी टिप्पणी की और कहा, “देश धार्मिक आधार पर आरक्षण को मंजूर नहीं कर सकता.”

सीएम योगी ने कहा, “पिछले दस वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर हर क्षेत्र में बदलाव आया है. देश के अंदर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है. मोदी जी के नेतृत्व में यूपी में पिछली बार से बड़ी विजयी होगी.”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारे एटम बम फ्रीज में रखने के लिए नहीं हैं. ये नया भारत है किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई हमें छेड़े तो किसी को छोड़ता भी नहीं है.” उन्होंने कहा, “बुलडोजर लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है. जो किसी गरीब की संपत्ति पर कब्जा करता है. बुलडोजर उसको मुक्त करने का काम करता है.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारा अनुमान है कि चौथे चरण के बाद देशभर में मोदी की लहर सुनामी में बदल जाएगी और अबकी बार 400 पार के लक्ष्य तक पहुंच जाएगी.”

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago