लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को फिर आया गुस्सा, मंच पर कार्यकर्ता को दिया धक्का

एक बार फिर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का गुस्सा सबके सामने दिखाई दिया. उन्होंने बीच मंच से एक आरजेडी कार्यकर्ता को धक्का देकर गिरा दिया. यह सबकुछ तब हुआ, जब मीसा भारती अपना नामांकन कराने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी. उस वक्त मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे. तभी किसी बात पर तेज प्रताप को गुस्सा आ गया और उसने अपने एक कार्यकर्ता को जोरदार धक्का दे दिया.

पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती के नामांकन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंच पर ही तेज प्रताप यादव ने एक कार्यकर्ता को जोरदार धक्का दे दिया. तेज प्रताप का यह रूप देख मंच पर मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए. इसके बाद वहां मौजूद शक्ति सिंह यादव और अन्य नेताओं ने मामले को संभाला और उस कार्यकर्ता को तुरंत पीछे ले गए. वहीं मीसा भारती ने भी अपने भाई को शांत रहने का इशारा किया. इस वाकये का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप ने अपनी बहन मीसा भारती के पीछे खड़े राजद के ही एक कार्यकर्ता को धक्का दे दिया.  तेज प्रताप के इस बर्ताव से मीसा भारती भी चौंक गई. उस वक्त मंच पर राबड़ी देवी भी मौजूद थी. बेटे को संभालने के लिए उन्हें भी सामने आना पड़ा. हालांकि, तेज प्रताप इसके बावजूद भी नहीं माने और मंच पर से जब तक उस कार्यकर्ता को नीचे नहीं भगा दिया गया. तब तक उनका गुस्सा शांत नहीं पड़ा.

तेज प्रताप के गुस्से को देख चौंक गए लोग कार्यक्रम के बीच में तेज प्रताप यादव के इस व्यवहार व्यवहार के देखकर सब लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि जैसे ही मीसा भारती मंच से लोगों का अभिवादन करने के लिए हाथ हिलाती है. उनके पीछे खड़े एक शख्स को तेज प्रताप यादव अचानक से जोर से धक्का दे देते हैं. इसके बाद वह उस कार्यकर्ता को गुस्से में काफी कुछ बोलते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं दोबारा उसे पकड़कर पीछे धकेलने लगते हैं.

शख्स को मंच से नीचे उतारकर ही लिया दम वीडियो में साफ दिख रहा है कि अपने ही कार्यकर्ता को धक्का देकर मंच पर गिरा देने के बाद गुस्से से आग-बबूला तेज प्रताप यादव उसे फिर से डांटने लग जाते हैं. यहां तक की अपनी बहन मीसा भारती और मां राबड़ी देवी की बात भी अनसुनी कर उसे मंच से नीचे उतार देने के बाद ही दम लिया. इतने के बाद भी तेज प्रताप यादव का गुस्सा कम होता नहीं दिखा.

पहले भी अपने कार्यकर्ता दे चुके हैं धक्का  आज की घटना से पहले पिछले साल अगस्त में गोपालगंज में एक कार्यकर्म के दौरान ऐसे ही उन्होंने एक कार्यकर्ता को धक्का दे दिया था. उसके बाद उसका गला दबाने लगे थे. उस वक्त भी वह अपनी मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव के साथ थे. तेज प्रताप के इस बर्ताव का वीडियो उस वक्त खूब वायरल हुआ था. बाद में तेज प्रताप ने उस युवक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

3 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

3 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

3 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

3 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

3 hours ago