Uncategorized

विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में बिछी सियासी बिसात, भागलपुर दंगे को होने लगा जिक्र

बिहार के विधानसभा चुनावों में अभी वक्त है। लेकिन सियासी बिसात अभी से बिछाई जाने लगी है। दरअसल पीएम मोदी ने सोमवार को बिहार का दौरा किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने लालू यादव और कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई। पीएम मोदी ने महाकुंभ महोत्सव को लेकर कहा कि महाकुंभ जारी है, लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं, राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। महाकुंभ को कोसने वाले को बिहार कभी माफ नहीं करेगा। दरअसल कुछ दिन पहले लालू यादव ने कुंभ को लेकर कहा था कि “कुंभ का क्या मतलब है, फालतू है कुंभ. पीएम मोदी ने इसी को लेकर पलटवार किया। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने भागलपुर दंगे के जख्मों को कुरेद कर फिर से हरा दिया।

भागलपुर दंगे के जख्मों पर मरहम नीतीश कुमार ने लगाया

नीतीश ने आरजेडी-कांग्रेस के अगुवाई वाले महागठबंधन को कठघरे में खड़े करते हुए कहा कि उनसे पहले बिहार की सत्ता में रहे लोगों ने मुसलमानों के वोट तो लिए, लेकिन हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा भी कराते थे। सांप्रदायिक झगड़े को रोकने में असफल रहे। बता दें कि साढ़े तीन दशक पहले अक्टूबर 1989 में बिहार के भागलपुर में सांप्रदायिक दंगे हुए थे, जिसमें करीब एक हजार लोगों की जान चली गई थी। इस दंगे ने बिहार की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया था। दंगे का सियासी असर ऐसा पड़ा कि मुस्लिम समुदाय के लोग कांग्रेस से दूर हो गए और जनता दल के करीब आए। इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने सत्ता की कमान संभाली तो उन्होंने मुस्लिमों समाज को अपने कोर वोट बनाकर रखा, लेकिन भागलपुर दंगे के जख्मों पर मरहम लगाने काम नीतीश कुमार ने किया। यही वजह है कि नीतीश कुमार खुलकर भागलपुर दंगे का जिक्र अपनी रैलियों में करते हैं।

नीतीश कुमार ने भागलपुर दंगे के पीड़ितों को इंसाफ दिलाया

सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को भागलपुर में पीएम मोदी की मौजूदगी में भागलपुर दंगे का जिक्र कर मुस्लिमों को सियासी संदेश देने के साथ-साथ आरजेडी और कांग्रेस के अगुवाई वाले महागठबंधन को कठघरे में खड़ा करने का काम किया। नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग सत्ता में 24 नवंबर 2005 को आए। उसके बाद ही भागलपुर दंगे के पीड़ितों को इंसाफ मिला है। हमसे पहले की सरकारें मुस्लिमों का वोट लेती थीं और हिंदू-मुस्लिम के झगड़े होते रहते थे। भागलपुर दंगे के मामले में उन्होंने (लालू-राबड़ी-कांग्रेस) कुछ नहीं किया, लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो हमने आयोग बनाकर पूरे मामले की जांच करवाई।

 

यह भी पढ़ें:-

दिल्ली विधानसभा के शुरू होते ही जोरदार हंगामा, स्पीकर ने आतिशी समेत AAP के कई विधायकों को किया सस्पेंड

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

47 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago