फ़ूड

Makhana Kheer: महाशिवरात्रि के पर्व पर मखाना खीर है बेस्ट, शिवजी को अत्यंत प्रिय हैं सफेद रंग की चीजें, मखाना खीर बनाकर करें भगवान शिव को खुश।

Makhana Kheer: महाशिवरात्रि के पर्व पर मखाना खीर है बेस्ट

आने वाली 26 फरवरी को महा शिवरात्रि का पर्व है, और भगवान शिव को सफेद रंग की चीजें अत्यधिक प्रिय हैं, तो इस महाशिवरात्रि आप भी तैयार हो जाइए भगवान शिव को उनका प्रिय भोग लगाने के लिए और आज की इस वीडियो में मैं आपको बताने वाली हूं कि, एक ऐसी रेसिपी, जिसको जानकर आप भगवान शिव और माता पार्वती को खुश कर सकते हैं। वैसे तो बहुत सी चीजें हैं जिनसे आप भगवान शिव को खुश कर सकते हैं लेकिन उनमें से एक मखाने की खीर शिवजी को अत्यधिक प्रिय है। उनका प्रिय रंग भी सफेद है, और मखाने की खीर भी उनको बहुत ज्यादा पसंद आएगी।

वैसे आपको बता दूं कि, इस दिन उपवासी रहकर, खास रूप से व्रत रखने का अपना अलग महत्व होता है। व्रत में किसी भी प्रकार का तामसी भोजन, मांसाहार या लहसुन-प्याज का सेवन नहीं किया जाता. इसलिए, इस दिन व्रत में खाने के लिए हल्के और पवित्र खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है और इसके लिए भी मखाना से बनी खीर एक बेहतरीन और स्वादिष्ट ऑप्शन है, और इतना ही नहीं इसके लिए आपको ज्यादा ताम-झाम करने की भी जरूरत नहीं है, इसे आप आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं और भगवान शिव को भी भोग लगा सकते हैं।

तो आइए जान लेते हैं मखाना खीर बनाने की रेसिपी। रेसिपी जानने से पहले आइए नजर डालते हैं मखाना खीर बनाने की सामग्री पर।

मखाना खीर बनाने की सामग्री

मखाना (फॉक्स नट्स) – 1 कप
दूध – 2 कप
चीनी – 2-3 बड़े चम्मच (स्वाद अनुसार)
घी – 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) – 1-2 बड़े चम्मच
केसर (वैकल्पिक) – कुछ स्ट्रैंड्स
गुलाब जल – कुछ बूदें

मखाना खीर बनाने की विधि

• सबसे पहले मखानों को अच्छे से भून लें। एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर मखानों को हल्का-सा सेंक लें, ताकि वे कुरकुरे हो जाएं। भुने हुए मखानों को एक बर्तन में निकाल लें।

• अब, एक पैन में दूध को उबालने के लिए डालें और उसे हल्का गाढ़ा होने तक उबालें।
• जब दूध उबल जाए और गाढ़ा हो जाए, तो उसमें भुने हुए मखाने डालें और अच्छे से मिला लें। मखानों को दूध में अच्छे से उबालने के लिए 5-10 मिनट तक पकाएं।
• अब, खीर में चीनी डालें और अच्छे से मिला लें। फिर, कटी हुई मेवों को भी डालकर मिला लें।
• स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर और केसर डालें। आप चाहें तो गुलाब जल की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं
• खीर को आंच से उतारकर थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें, फिर भगवान शिव को भोग के रूप में अर्पित करें।

मखाने की खीर के फायदे

मखाना वजन कम करने में मददगार है।
शरीर को हल्का बनाए रखने में भी सहायता करता है।
पाचन को बेहतर बनाता है।
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

माना जाता है कि, भगवान शिव को मखाना अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। मखाना शुद्ध और हल्का होता है, जो शिवजी के व्रत के अनुरूप है। इस खीर को आप भगवान शिव को भोग लगाने के साथ-साथ घर के सभी सदस्यों को भी प्रसाद के रूप में खिला सकते हैं।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago