चण्डीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप के दौरान खिलाड़ी की मौत

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी  में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप के दौरान राजस्थान यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी मोहित शर्मा की मुकाबले के दौरान मौत हो गई। मोहित 85 किलो वेट कैटेगरी में फाइट कर रहा था, जब वह अचानक मैट पर गिर पड़ा। रेफरी और अधिकारियों ने तुरंत उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित जयपुर के कालवाड़ स्थित विवेक पीजी कॉलेज का छात्र था।

राजस्थान यूनिवर्सिटी खेल बोर्ड के सचिव प्रमोद सिंह ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चलेगा। घटना के संबंध में राजस्थान यूनिवर्सिटी टीम के मैनेजर हीलालाल चौधरी, राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया और राजस्थान खेल परिषद के कोच राजेश टेलर ने कोई बयान देने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि मोहित का चयन कोच राजेश टेलर ने किया था।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहित अपने प्रतिद्वंद्वी का सामना कर रहा था। करीब चार मिनट के इस वीडियो में वह अचानक मैट पर गिरता दिख रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारी और मेडिकल टीम ने उसे तुरंत सहायता देने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश हो गया।

पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मोहित के परिवार को सूचित कर दिया है। घडुआं थाना प्रभारी कमल तनेजा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, राहुल चौधरी और कोच हीरालाल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली विधानसभा के शुरू होते ही जोरदार हंगामा, स्पीकर ने आतिशी समेत AAP के कई विधायकों को किया सस्पेंड

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

57 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago