Categories: Uncategorized

FARIDABAD POLICE: पुलिस का उद्घोषित अपराधी व बेल जम्पर के विरुद्ध विशेष अभियान

FARIDABAD POLICE: पुलिस का उद्घोषित अपराधी व बेल जम्पर के विरुद्ध विशेष अभियान

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधी, बेल जम्पर तथा पेरोल जम्पर की धर पकड़ के लिए माह फरवरी व मार्च में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने 332 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि इस पखवाड़े को सफल बनाने के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मकसूद अहमद पुलिस उपायुक्त अपराध को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। जिनके मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न क्राइम ब्रांच, थाना व चौकी प्रभारी तथा पीओ स्टाफ के टीम ने 134 उद्घोषित अपराधी, 197 बेल जम्पर व एक पेरोल जम्पर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इनमें 16 आरोपी, संगीन अपराधों में संलिप्त हैं। साथ ही 70 बेल जंपर व उद्घोषित अपराधियों के मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए गए हैं

उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने 6 गैंग को ध्वस्त करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 मामले सुलझाए हैं तथा ₹12,92,000 की रिकवरी की गई है।

पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद ने कहा कि समय-समय पर पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश देखकर गिरफ्तारी की तथा सूत्रों की सुचना व तकनीकी सहायता से भी भगोड़े आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। फरीदाबाद पुलिस के अभियान इसी प्रकार आगे भी जारी रहेंगे

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

23 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago