ट्रैवल

COOL: भयंकर गर्मी में यहां आकर मिलेगी ठंडक, शहरों की भीड़-भाड़ से दूर ये खूबसूरत जगह, अब तक आपने नहीं देखी होंगी ये जगह।

COOL: भयंकर गर्मी में यहां आकर मिलेगी ठंडक

हां भई मार्च भी ये सोच-सोच कर बिता दिया कि, आखिर गर्मियों की छुट्टियों में घूमने कहां जाया जाए। लेकिन मुझे पता है अभी तक कुछ भी डिसाइड नहीं हुआ होगा। क्योंकि घूमने के टाइम पर जो कन्फ्यूजन होती है, वो वाकई सिरदर्द देने वाली होती है… लेकिन एक बात बता दूं कि, ये दर्द उस समय बिल्कुल गायब हो जाता है.. जब आप किसी ऐसी जगह घूमने जाए जो आपको वाकई बेहद पसंद आ जाए। और आप वहां के वातावरण में खुद को खो दें।

लेकिन अब जैसा कि, आपको भी पता है कि, झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो चुकी है तो ऐसे में कहां जाया जाएं ये सबसे बड़ा सवाल पैदा होता है, लेकिन चिंता मत कीजिए आज की इस वीडियो में हम आपको बताने वाले है। ऐसी जगहों के बारे में जहां आप अप्रैल के महीने में जा सकते हैं, वैसे तो गर्मी से बचने के लिए हिल स्टेशन कई लोगों की पहली पसंद होती हैं।

हालांकि, बात जब भी पहाड़ों की आती है, तो लोग आमतौर पर शिमला, मनाली या मसूरी जैसी जगहों के बारे में सबसे पहले सोचते हैं। लेकिन आज जिन जगहों के बारे में मैं आपको बताने वाली हूं उस जगह के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं और इसी वजह से आप यहां प्राकृतिक सुंदरता के बीच खूबसूरत परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं।

चोपटा, उत्तराखंड

अगर आप इंडिया में ही विदेश का मजा लेना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का चोपटा आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट प्लेस साबित होगा। इसे “भारत का मिनी स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है। ये हिमालय की चोटियों से घिरा एक छोटा हिल स्टेशन है, जहां घूमने के लिए अप्रैल का महीना बिल्कुल सही है।

तोश, हिमाचल प्रदेश

गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप कहीं सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश का तोश एक बढ़िया जगह है। ये पार्वती घाटी में छिपा हुआ एक रत्न है, जो अपने प्राकृतिक गर्म झरनों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। अप्रैल का महीना इस अनोखे हिल स्टेशन को देखने का सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना होता है और ये ट्रेकिंग के लिए एकदम सही है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग पूर्वी हिमालय में स्थित सबसे अनदेखे हिल स्टेशनों में से एक है। ये जगह अपने बेहद खूबसूरत नजारों और भव्य तवांग मठ के लिए प्रसिद्ध है। अप्रैल के मौसम में इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा निखर जाती है।

कौसानी, उत्तराखंड

उत्तराखंड का कौसानी उन गांवों में से एक है, जहां से नंदा देवी और त्रिशूल सहित विशाल हिमालय के शानदार नजारे दिखाई देते हैं। अप्रैल का सुहावना मौसम, साफ आसमान और ताजी हवा के साथ आप यहां परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं। ये हिल स्टेशन एक शांत वातावरण का अनुभव करने के लिए एकदम सही है।

तीर्थन घाटी, हिमाचल प्रदेश

अप्रैल के महीने में आप तीर्थन घाटी भी जा सकते हैं। ये हिमाचल में मौजूद एक शांत जगह है और प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर्स लवर के लिए स्वर्ग है। अप्रैल में ये घाटी काफी खूबसूरत होती है, खिलते हुए फूल, सुहाना मौसम और हरी-भरी हरियाली आपका मन मोह लेंगे। ये हाइकिंग के लिए भी परफेक्ट समय है।

मावलिननॉन्ग, मेघालय

मावलिननॉन्ग को एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव माना जाता है। यहां के हरे-भरे नजारे और रूट ब्रिज वाला ये अनोखा हिल स्टेशन अप्रैल में घूमने के लिए बिल्कुल सही है। यहां का सुहावना मौसम आपको नेचर के करीब ले जाने में मदद करेगा।

गांव जीरो, अरुणाचल प्रदेश

गांव जीरो अपने हरे-भरे चावल के खेतों, अपतानी जनजाति और खूबसूरत बांस के गांवों के लिए जाना जाता है। अप्रैल का मौसम यहां ट्रैकिंग, बर्डवॉचिंग और जनजातियों की पारंपरिक जीवनशैली को एक्सप्लोर करने जैसी एक्टिविटीज के लिए बल्कि सही है।

Kirti Bhardwaj

Share
Published by
Kirti Bhardwaj

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

15 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

15 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

16 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

16 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

17 hours ago

‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’, इजरायल से दोबारा जंग के बीच आई भारत की एडवाइजरी

मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…

19 hours ago