हरियाणा

PALWAL NEWS: धोलागढ़ में 32 लाख की सड़क में घटिया सामग्री का आरोप, खेल राज्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

PALWAL NEWS: धोलागढ़ में 32 लाख की सड़क में घटिया सामग्री का आरोप, खेल राज्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

पलवल: नगर परिषद द्वारा गांव धोलागढ़ में 32 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने खेल राज्यमंत्री से की। तो खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम मौके पर पहुँचे और अधिकारियों को निरीक्षण कर दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। बता दे पलवल के गांव धोलागढ़ में नगर परिषद पलवल द्वारा 32 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल की सड़क बनाई जानी है। जिसका कार्य भी शुरू हो चुका है।

इस सड़क को बनाने की लोगों की बेहद पुरानी मांग थी। जोकि अब पूरी होने जा रही है। सड़क के बनने से लोगों को काफी लाभ होगा और उनका आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय निवासी व भाजपा नेता हरेंद्र पाल राणा सहित लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा इस सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम से की है और उन्होंने स्वयं मौके पर पहुँचकर अधिकारियों को निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए है

लोगों का कहना है कि सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके सरकार के पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि अगर घटिया सामग्री लगाकर बनाई जाने वाली सड़क छह महीने भी नहीं चलेगी। वहीं हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम का कहना है कि गांव धोलागढ़ में बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उन्हें मिली थी और उस शिकायत पर वह स्वयं गांव में सड़क का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं

उन्होंने अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दे दिए हैं कि वह स्वयं मौके का निरीक्षण कर इसकी जांच करें और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। गौतम ने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

6 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

6 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

9 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

10 hours ago