दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीएम आतिशी के खिलाफ गोविंदपुरी पुलिस ने बीएनएस की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, आतिशी पर पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने दूसरा मुकदमा आतिशी के समर्थकों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की।
वहीं, उन्होंने इलेक्शन कमीशन का सदस्य बनकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे का रास्ता रोका था और रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ भी पुलिस ने कलंदरा दर्ज किया गया है। वहीं, सीएम आतिशी ने दिल्ली पुलिस द्वारा खुद के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि, “चुनाव आयोग भी गजब है। बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन उन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। मैंने, शिकायत कर पुलिस और चुनाव आयोग को बुलाया। इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया. सीईसी राजीव कुमार आप चुनावी प्रक्रिया कि कितनी धज्जियां उड़ाएंगे?”
https://x.com/AtishiAAP/status/1886641481378566620
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…