हेल्थ

Chai or Coffee: आज चाय और कॉफी के बीच मुकाबला, चाय और कॉफी में से कौन है बेहतर ?, आपको क्या पसंद है चाय या कॉफी?

Chai or Coffee: आज चाय और कॉफी के बीच मुकाबला

आज की इस वीडियो की शुरूआत करते हैं एक सवाल से। और वो सवाल ये है कि आप पीना क्या ज्यादा पसंद करते हैं चाय या कॉफी। इसका जवाब आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। तो आइए अब आपको बता देती हूं कि ये सवाल पूछने के पीछे मेरी मंशा क्या थी। मतलब आखिर क्यों पूछा मैंने आप सब से ये सवाल। क्योंकि मैं जानना चाहती हूं कि, चाय बेहतर या कॉफी।

और ना केवल स्वाद में बल्कि सेहत के हिसाब से भी आज हम आपको चेक करवाएंगे कि आखिर कौन सी चीज बेहतर है। चाय या कॉफी। वैसे अगर बात करें तो चाय अपनी जगह बेस्ट है तो कॉफी को भी लाखों लोग पीना पसंद करते है। और फिर चाय हो या कॉफी सर्दियों में दोनों को ही पीने का अपना अलग मजा होता है। और ऐसा नहीं है कि, सिर्फ अपने देश में ये पी जाती है। बल्कि चाय और कॉफी… दोनों को ही दुनियाभर के लोग पीना पसंद करते हैं।

लेकिन हां एक बात से नाकारूंगी नहीं कि, भारत में चाय और कॉफी को लेकर अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। और ऐसी दीवानगी जिसकी कोई सीमा ही नहीं। भारत के देसी लोगों के दिन की शुरूआत चाय कॉफी के साथ होती है, तो वहीं सोने से पहले भी उनको चाय कॉफी ही भाती है। लेकिन ऐसे सभी लोग नहीं है कुछ लोग चाय को पीना पसंद करते है तो कुछ लोग कॉफी पीना बेहद पसंद करते है।

और कई बार आपने इस बारे में लोगों को लड़ते हुए भी देखा होगा कि, कोई चाय को बेहतर मानता है तो कोई कॉफी को बेहतर मानता है। और वाकई कॉफी बेहतर है, नहीं नहीं चाय….नहीं नहीं कॉफी यार..
छोड़ो यार ये सब आज हम जान ही लेते हैं कि, चाय और कॉफी में से कौन ज्यदा बेहतर है। तो आइए पहले जान लेते है इनके फायदों के बारे में।

चाय और कॉफी के फायदे

चाय में कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी खासी मात्रा होती है, तो वहीं दूसरी ओर कॉफी में भी कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट भर-भर के पाया जाता है। और इतना ही नहीं चाय और कॉफी दोनों के कई स्वास्थ्य लाभ भी है। चाय और कॉफी पीने से एनर्जी लेवल एक दम से इंन्क्रीज होता है तो वहीं आपका आलस भी खत्म होता है और आलस खत्म होने से जाहिर सी बात है, आपके मेंटल अलर्टनेस में सुधार होगा। जिसका मतलब है आपकी मेंटल अलर्टनस में भी चाय या कॉफी पीने से सुधार होता है। और आपको असीम शांति का अनुभव होता है। जिससे तनाव कम करने और अच्छी नींद में मदद मिलती है।

वहीं, कैफीन से भरपूर कॉफी इंस्टेंट एनर्जी देती है, जिससे फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है, वहीं कॉफी टाइप 2 डायबिटीज और अल्जाइमर जैसी क्रॉनिक डिजीज के खतरे को कम करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है।

क्या ज्यादा बेहतर?

• कैफीन सेंसिटिविटी: अगर आप कैफीन के प्रति सेंसिटिव हैं, तो कैफीन की मात्रा कम होने के कारण चाय बेहतर विकल्प हो सकती है।

• सेहत पर असर: आप किन वजहों से चाय या कॉफी पी रहे हैं, वो भी ये तय करेगा कि दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर है। उदाहरण के लिए, अगर एनर्जी लेवल बढ़ाना चाहते हैं, तो कॉफी एक अच्छा विकल्प हो सकती है, लेकिन रिलैक्सेशन और तनाव कम करने के लिए चाय बेहतर हो सकती है।

कुल मिलाकर हम ये कह सकते हैं कि, अगर चाय या कॉफी को लिमिटेड क्वानटिटी में पिया जाए तो ये दोनों ही आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाने वाले हैं, दोनों ही अच्छी सेहत के लिए आपकी डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। ऐसे में आप अपनी पंसद और सेहत के मुताबिक चाय या कॉफी में से किसी एक को भी चुन सकते हैं। हालांकि, कैफीन आपके लिए सही है या नहीं, इस बारे में तय करने के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

5 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

5 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

5 hours ago