ऋषिकेश की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) ने पिछली कांग्रेस सरकारों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि जब भी किसी देश में कमजोर सरकार होती है तो देश में आतंकवाद फैलता है. आज देश में मजबूत सरकार है इसलिए भारत आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारता है। जम्मू-कश्मीर में सात दशकों से लागू अनुच्छेद 370 को हटाना एक मजबूत सरकार की देन है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज एक स्थिर सरकार है और जनता ने उसका काम देखा है. मजबूत सरकार की वजह से ही आतंकवाद साफ हो गया है. कांग्रेस की सरकार कभी वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं कर सकी, लेकिन हमारी सरकार ने लागू कर दिया. वन रैंक वन पेंशन सैनिकों का सम्मान है. कांग्रेस सरकार में जवानों के लिए सुरक्षा के उपकरण नहीं थे. पहले तो बुलेट प्रूफ जैकेट की भी कमी थी. आज हर तरह के आधुनिक उपकरण मौजूद हैं. कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई. आज देखिये पूरी सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं. आधुनिक सुरंगे बन रही हैं. कुछ दिन पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन करते वक्त मेरे मुंह से अचानक ही निकला था कि ये दशक उत्तराखंड का है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस ने प्रण लिया है, हिंदू धर्म में जो शक्ति है, उसका विनाश करेंगे. इतना ही नहीं, कांग्रेस ने तो मां गंगा को नहर बता दिया.

उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की जो साजिशें चल रही हैं, उसमें कांग्रेस की ये बातें आग में घी का काम करेंगी. पीएम मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है. कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए. राम मंदिर का विरोध किया. राम मंदिर न बन पाए उसके लिए जितने अड़ंगे डालने थे डाले. इसके बाद भी राम मंदिर निर्माण वालों ने कांग्रेस के सभी गुनाहों को माफ कर दिया और उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया. लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया.

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago