Categories: देश

टिकट कटने के बाद गरजे अश्विनी चौबे, बोले- ‘बक्सर में मैं ही रहूंगा, नामांकन बाकी है’

बिहार की बक्सर सीट पर लोकसभा चुनाव की लड़ाई दिलचस्प नजर आ रही है. भले ही पार्टी ने इस बार केंद्रीय मंत्री और बक्सर से मौजूदा बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे को टिकट नहीं दिया, लेकिन इसकी घोषणा के साथ ही उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया है. बक्‍सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि मैं बक्‍सर में ही रहूंगा.

अश्विनी कुमार चौबे का यह कहते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है कि अभी नामांकन बाकी है. बहुत कुछ होने वाला है. किसने क्या समझा, नहीं समझा, मुझे पता नहीं, लेकिन हां कुछ षडयंत्रकारी थे जो चुनाव के बाद नंगे होंगे. चौबे ने इसके बाद कहा कि जो भी होगा मंगलमय होगा. अश्विनी शुबे ने ये बातें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बताया जा रहा है कि इस बार बीजेपी ने अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया है और उस सीट से गोपालगंज जिले के रहने वाले मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है. वहीं, अगर महागठबंधन की बात करें तो यह सीट राजद के खाते में गई है. राजद ने इस सीट से बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। बक्सर सीट से आनंद मिश्रा भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा था।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago