Uncategorized

महाकुंभ में पीएम मोदी लगाएंगे आस्था की डुबकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी 5 फरवरी को महाकुंभ में संगत तट पर आस्था की डुबकी लगएंगे। पीएम मोदी स्नान के बाद संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे। पीएम मोदी का करीब एक घंटे का महाकुंभ में कार्यक्रम तय हुआ है।

ये है PM मोदी के दौरे का शिड्यूल

PM मोदी पांच फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह प्रयागराज एयरपोर्ट से से DPS हैलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वह 10.45 पर अरेल घाट जाएंगे। वह अरेल घाट पर नाव के जरिए महाकुंभ पहुंचेंगे। प्रयागराज में संगम पर सुबह 11 बजे वह पवित्र स्नान करेंगे। महाकुंभ मेले में 11 से 11.30 बजे का समय प्रधानमंत्री के लिए आरक्षित है। पीएम मोदी पवित्र स्नान के बाद 11.45 पर बोट के जरिए अरेल घाट लौटेंगे। यहां से वह डीपीएस हैलीपैड होते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12.30 बजे वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट जाएंगे।

गंगा आरती भी करेंगे PM मोदी 

पीएम मोदी संगम में स्नान के बाद मां गंगा की पूजा और आरती करेंगे। इस दौरान वो अखाड़ों, आचार्यवाड़ा, दंडीवाड़ा और खाकचौक के प्रतिनिधियों से मुलाकत और बातचीत करेंगे। पीएम मोदी का कार्यक्रम काफी छोटा हो गया है। करीब एक घंटे बाद यहां से वह लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज से लेकर महाकुंभ मेला क्षेत्र तक तैयारी की जा रही है। इसके अलावा पहले से तय किए गए सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सोमवार को एयर, वाटर फ्लीट रिहर्सल भी हुआ।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगी स्वागत

मंगलवार को रोड फ्लीट रिहर्सल हुआ। प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक पहले ही बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। बता दें, पिछले कुंभ 2019 में श्रद्धा एवं सद्भाव से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता कर्मियों के पांव पखार कर सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया था।

ये भी पढ़ें:-

महाकुंभ में बड़ा हादसा, हॉट एयर बैलून फटने से 6 श्रद्धालु झुलसे

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago