दिल्ली

दिल्ली पुलिस की चेतावनी, अगर मतदान केंद्रों पर बनाई ‘रील’ तो होगी कार्रवाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, राजधानी में सोमवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया है। राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तैयारियों में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर रील बनाने वाले के चेतावनी जारी की है।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था जोन-2) मधुप तिवारी ने कहा कि, इस नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंन कहा कि, निर्वाचन आयोग के “निर्वाचन आयोग के सख्त दिशा-निर्देश हैं कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। हर मतदान केंद्र पर इसका संदेश भी प्रचार माध्यमों के जरिए दिया जाएगा।”

मधुप तिवारी ने आगे कहा कि, मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाले व्यवधानों को रोकना है और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया को शुचिता को बनाए रखना है। वहीं, पुलिस ने मतदाताओं से दिशा-निर्देशों का पालन करने और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था से दखल डालने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने कहा कि, सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रखेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि, कोई मतदान केंद्रों के अंदर की तस्वीरें या वीडियों तो पोस्ट नहीं कर रहा। बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें:

अवैध बांग्लादेशियों को वापस क्यों नहीं भेजा जा रहा? केंद्र से सुप्रीम कोर्ट के सवाल

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

6 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago