Uncategorized

पेरिस ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने प्लेऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में दूसरा मेडल जीता है। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट भारत के लिए 2 गोल किए। इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं और हस्तियों ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा मेडल है. उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है. उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई. खिलाड़ियों को बधाई. हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी.”

अन्य नेताओं ने भी दी बधाई

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी और लिखा, “आप हमारे चैंपियन हैं, भारत को आप पर गर्व है।”
  • पंजाब के सीएम भगवंत मान ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की स्पोर्ट्स पॉलिसी के अनुसार, हर खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
  • राहुल गांधी ने अपनी बधाई में कहा, “आप सभी को कांस्य पदक जीतते हुए देखकर गर्व महसूस हो रहा है। धन्यवाद श्रीजेश, आपकी उत्कृष्टता के प्रति अथक प्रतिबद्धता ने हमें प्रेरित रखा है।”
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमें एक रोमांचक मैच देखकर खुशी हुई। हमारी प्रतिभाशाली हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। इससे पहले टीम इंडिया ने इस खेल में लगातार 1968 और 1972 में ओलंपिक पदक जीते थे। हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश टीम के साथ चमके। व्यक्तिगत रूप से, यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है, क्योंकि मुझे राष्ट्रीय खेल से बेहद लगाव है। सभी भारतीयों को आप पर गर्व है, और आने वाले वर्षों में आपकी कई और महत्वपूर्ण जीतों की कामना करते हैं।”
admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago