अरशद नदीम के जीतने पर पाकिस्तान में जश्न
पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। 27 साल के अरशद ने ने 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ ओलंपिक में पाकिस्तान के स्वर्ण पदक का 40 साल का सूखा खत्म किया।
अरशद नदीम की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए कराची के निवासी बड़ी संख्या में सड़कों पर निकल आए। उनकी सफलता के बाद कराची में ऐसा माहौल था जैसा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्व कप या चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद देखने को मिला था।
वहीं, युवा जश्न मनाने के लिए सड़कों पर अपनी कारों के हॉर्न बजा रहे थे। सड़क पर जश्न मना रहे लोगों के हाथों में नदीम का पोस्टर और पाकिस्तान का झंडा था।
बता दें कि, पाकिस्तान ने ओलंपिक में अपना पिछला स्वर्ण पदक 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में हॉकी में हासिल किया था।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…