मेट्रो के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली जिससे कुछ देर तक ब्लू लाइन सेवाएं प्रभावित हुई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति की पहचान नवीन (50) के रूप में हुई है जो गांधी नगर का रहने वाला है।
उन्होंने आगे बताया कि, व्यक्ति के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे लिखा है कि आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसने यह कदम उठाया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन नियंत्रक से बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…