Categories: Uncategorized

Panipat: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पहलवान योगेश्वर दत्त की पत्नी और बेटा

Panipat: हरियाणा के पहलवान और बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी का गुरुवार को पानीपत में एक्सीडेंट हो गया। गनीमत रही की हादसे में योगेश्वर दत्त की पत्नी शीतल शर्मा सुरक्षित है, ये हादसा इसराना थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास हुआ. जहां, शीतल शर्मा की फॉर्च्यूनर गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने शीतल को गाड़ी से बाहर निकाला और पानीपत के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के वक्त गाड़ी में योगेश्वर दत्त की शीतल शर्मा के साथ उनका बेटा भी था.

वहीं, हादसे को लेकर इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि, मामले की अस्पताल या अन्य किसी जगह से कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि, शाहपुर से इसराना के बीच सड़क पर निर्माणकार्य चल रहा है। जिसके चलते सड़क को वन-वे किया गया है। शीतल शर्मा अपने बेटे के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर गोहाना से पानीपत की ओर जा रही थीं। और वो खुद ही गाड़ी ड्राइव कर रही थीं। जब शीतल शाहपुर पहुंचीं तो यहां उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर सफेदे के पेड़ से जा टकराई।

पहलवानी योगेश्वर दत्त ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर हादसे की जानकारी दी, पोस्ट में उन्होंने लिखा- आप सभी की दुआओं और भगवान की कृपा से मेरी धर्मपत्नी और बेटा बिल्कुल ठीक हैं

Abhishek Saini

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago