लाइफस्टाइल

TRENDING HEELS: ट्रेंडिंग हील्स देंगी आपको बेहतरीन लुक्स, अपने वार्डरोब में जरूर कर लीजिए शामिल, लुक्स के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हैं ये हील्स।

TRENDING HEELS: ट्रेंडिंग हील्स देंगी आपको बेहतरीन लुक्स

क्या आप कहीं बाहर आती-जाती रहती हैं या फिर आप जॉब करती हैं। तो आप अच्छे से जानती होंगी कि, आज के टाइम में हील्स का फैशन ट्रेंड में चल रहा है। हर एक लड़की और महिला अपने आप को बेस्ट दिखाने के लिए आजकल के फैशन में खुद को ढ़ालना चाहती हैं, और हील्स तो वैसे भी महिलाओं की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं और अगर आप हील्स में कंफर्टेबल हैं, तो जाहिर सी बात है कि, आप अपने लुक्स में हील्स को एड करके अपने लुक को इन्हैंस कर सकते हैं,

तो जरूरत है कि, अब आप अपने वार्डरोब में कुछ ट्रेंडी हील्स रख ही लीजिए जो आपको एक गजब का लुक देने का काम करेगी। वैसे तो हील्स में भी बहुत सी वैरायटी देखी जाती हैं और सभी हील्स को किसी ख़ास मकसद के साथ तैयार किया जाता है, ताकि आप अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार अपने लिए हील्स चुन सकें।

अब आपको हील्स के बारे में कैसे पता चलेगा तो ये आज की इस वीडियो में मैं आपको बताने वाली हूं तो आइए जानते है कैसे अपने लिए बेस्ट हिल्स को सिलेक्ट करें। पहला डिजाइन है
स्टिल्टोज़
ऊंचे और संकरे स्टिल्टोज़ पैरों को लंबा और पतला दिखाते हैं…. स्टिलटोज़ पीछे से आगे की तरफ़ पतले होते हैं और उंगलियों के पास नुकीले. हालांकि उन्हें लंबे समय तक पहनना मुश्क़िल होता है, लेकिन निश्चित रूप से वे एक स्टेटमेंट लुक देते हैं. स्टिल्टोज़ को आप उन नाइट पार्टीज़ के लिए संजोकर रख सकती हैं, जिनमें आप काफ़ी सजी-संवरी नज़र आना चाहती हैं. और हां, आप इस बात का ख़्याल रखें कि पार्टी में आपको चलना भी कम पड़े.

 

पम्प्स
आमतौर पर स्टिल्टोज़ की तुलना में पम्प्स कम ऊंचे होते हैं. पम्प्स की ऊंचाई सधी होती है, जिसकी वजह से चलने में आसानी रहती है. आप अपनी पसंद के अनुसार पैरों को पूरी तरह से कवर करनेवाले या सामने की ओर से थोड़ा-सा खुला रहनेवाले पम्प्स का चुनाव कर सकती हैं. अगर पम्प्स की पहली जोड़ी ख़रीदने वाली हैं तो ब्लैक या न्यूड कलर को प्राथमिकता दें.

ब्लॉक हील्स
जब आप ऐसी हील्स के बारे में सोचती हैं, जिनमें चलना-फिरना बहुत आरामदायक लगे, तो ज़ेहन में ब्लॉक हील्स की ही तस्वीर आती है. ये स्टिल्टोज़ और पम्प्स की तुलना में अधिक चौड़े होते हैं और आपके पॉश्चर को अधिक स्थिर रखने का काम करते हैं… आप चाहे स्लेन्डर बेस या फ़ुल वेज़ या फिर म्यूल्स का चुनाव करें… पर अपने लिए एक कम से कम एक पेयर ज़रूर रखें, जो ट्रेंडिंग हों और हर अवसर पर एकदम परफ़ेक्ट नज़र आएं.

प्लैटफ़ॉर्म हील्स
हालांकि आप इन्हें रोज़ाना नहीं पहन सकती हैं, लेकिन प्लैटफ़ॉर्म हील्स बहुत ही आरामदायक होती हैं. ये उन दिनों के लिए बहुत ही बढ़िया विकल्प हैं, जब आपको बहुत ज़्यादा चलना रहता है. इनकी हील्स एक समान होती है और इस वजह से आपके पैर संतुलित रहते हैं.

किटन हील्स
किटन हील्स उनके लिए है, जो हाई हील्स से दूर भागती हैं. या आप इतनी लंबी हैं कि आपको अतिरिक्त लंबाई जोड़ने की ज़रूरत नहीं महूसस होती है. ये ना बहुत ऊंची होती हैं और ना ही संकरी, इसलिए ये काफी कंफर्टेबल हील्स की श्रेणी में आती हैं. ये आपके आउटफ़िट लुक को उभारने का भी काम करती हैं. सबसे अच्छी बात इनकी ये है कि आप इन्हें रोज़ाना इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

एस्पाड्रिल्स
ये कैज़ुअल, रोप-सॉलिड शूज़ या तो फ़्लैट होते हैं, या फिर हाई-हील वाले होते हैं. ये उनके लिए परफ़ेक्ट हैं, जो एजी स्टाइल के साथ आरामदायक पेयर की तलाश में हैं!

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

8 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

8 hours ago