जम्मू कश्मीर

LoC पर 9वीं बार पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर उल्लंघन, भारत ने दिया कड़ा जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों ही देशों में तनाव बढ़ गया है। वहीं, नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ लगाताप नापाक हरकते रूकने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान बीती 9 रातों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी आर्मी ने उरी, कुपवाड़ा और अखनूर इलाकों में सीजफायर किया जिसका भारतीय सेना ने भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया।

बता दें कि, भारत ने तीन दिन पहले भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि लगातार सीजफायर का उल्लंघन बर्दाशत नहीं किया जाएगा। मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई, जिसमें पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग और घुसपैठ की घटनाओं पर चर्चा की गई। पाकिस्तान ने 24 अप्रैल की रात से LoC के विभिन्न क्षेत्रों में गोलीबारी शुरू कर दी थी, जो अब तक लगातार जारी है।

भारत ने सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को निलंबित करने की घोषणा की थी। वहीं, पाकिस्तान ने इसके जवाब में भारतीय विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया, वाघा बॉर्डर को सील कर दिया और भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध स्थगित कर दिए। पाकिस्तान ने गीदड़भभकी देते हुए कहा था कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से के जल को मोड़ने की कोशिश की, तो इसे “युद्ध की कार्रवाई” माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:

Congress Meeting: ‘पहलगाम हमले पर जवाब के लिए सरकार की रणनीति स्पष्ट नहीं’; सीडब्ल्यूसी बैठक में बोले खरगे

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

44 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago