देश

पहलगाम: मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है..आतंकियों को PM मोदी की चेतावनी

पहलगाम: मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है..आतंकियों को PM मोदी की चेतावनी

पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद से भारत की सरकार और जनता दोनों ही एक सुर में कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी दौरा बीच में छोड़ते हुए देश वापसी का फैसला लिया और एयरपोर्ट पर ही उच्चस्तरीय बैठक की। इसके तुरंत बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों की एक हाईलेवल मीटिंग हुई, जो करीब 150 मिनट चली। इस बैठक में थल, जल और वायु – तीनों सेनाओं से जुड़ी जवाबी कार्रवाई के विकल्पों पर गंभीर चर्चा हुई।

सरकार की तरफ से 7 अहम संकेत दिए गए हैं जो बड़े कदमों की ओर इशारा करते हैं। इनमें प्रधानमंत्री की तात्कालिक वापसी, गृहमंत्री का जम्मू-कश्मीर दौरा, सीसीएस की इमरजेंसी बैठक, रक्षामंत्री के बयान और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत शामिल हैं। इन कदमों से साफ है कि भारत इस बार आतंक के खिलाफ सीमित नहीं बल्कि निर्णायक कार्रवाई की ओर बढ़ रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ सरकार ने पांच सख्त फैसले लिए हैं। पहला, भारत-पाकिस्तान के बीच ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया जाएगा। दूसरा, पाकिस्तान में भारत का दूतावास बंद किया जाएगा। तीसरा, इंडस वॉटर ट्रीटी को निलंबित किया गया है जिससे पाकिस्तान को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। चौथा, भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। और पाँचवाँ, अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा।

इन फैसलों से साफ है कि भारत ने राजनयिक, रणनीतिक और सैन्य मोर्चों पर पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, सऊदी अरब समेत कई देशों ने भारत का खुला समर्थन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हो चुकी है और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को आतंक के खिलाफ हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत के पास अब पीओके पर सीधी कार्रवाई का विकल्प मौजूद है। एलओसी के करीब पीओके में 42 से ज्यादा आतंकियों के लॉन्चिंग पैड सक्रिय हैं, जिनमें 110 से 130 आतंकी मौजूद हैं। ऐसे में बड़ी सैन्य कार्रवाई का माहौल बन चुका है। अगर भारत पीओके पर सैन्य कार्रवाई करता है तो ये पाकिस्तान के नापाक इरादों पर करारा प्रहार होगा।

कुल मिलाकर, बदले की पटकथा तैयार हो चुकी है, बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश की देर है। इस बार का एक्शन इतना बड़ा हो सकता है कि आतंकियों और उनके सरपरस्तों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े।

 

यह भी पढ़े :

सर्वदलीय बैठक में औवेसी की NO एंट्री, पहलगाम पर केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक….

पहलगाम हमले के बाद ऊधमपुर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद

 

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago