OP राजभर पर यूपी में मचा सियासी घमासान !
बलिया से एक बड़ा सियासी बयान सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ओपी राजभर और उनके बेटे को “बदतमीज” तक कह डाला और बीजेपी से उनके गठबंधन को तत्काल समाप्त करने की मांग कर डाली।
हरिनारायण राजभर बलिया जिला अस्पताल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद जब वे बाहर आए, तो मीडिया से बातचीत में उन्होंने ओपी राजभर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ओपी राजभर अपनी हरकतों से भारतीय जनता पार्टी की मर्यादा को धूमिल कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि ओपी राजभर असल में राजभर नहीं, बल्कि ‘बियार’ जाति से आते हैं, लेकिन पूर्वांचल में रसड़ा आकर खुद को राजभर बताकर उन्होंने पूरे समाज को भ्रमित कर दिया।
पूर्व सांसद ने कहा कि ओपी राजभर को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और बीजेपी को उनके साथ गठबंधन तोड़ देना चाहिए। हरिनारायण राजभर ने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि अगर ओपी राजभर को पार्टी से बाहर नहीं किया गया तो इससे बीजेपी की छवि को गहरा नुकसान होगा।
हरिनारायण राजभर ने दो मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया।
पहला, उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एक संस्कारिक संगठन है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा हुआ है। यह वही संगठन है जिससे बीजेपी भी प्रेरणा लेती है। ऐसे में जब ओपी राजभर ABVP के कार्यकर्ताओं को ‘उग्रवादी’ कहते हैं, तो यह न केवल अपमानजनक है, बल्कि असहनीय भी है।
दूसरा, पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि ओपी राजभर ने जो बयान दिया, वह केवल ABVP के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे संघ और भाजपा विचारधारा के खिलाफ है। ऐसे व्यक्ति को बीजेपी या सरकार में कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने ABVP को ‘पवित्र संगठन’ बताते हुए कहा कि उस पर उंगली उठाना गंभीर अपराध के बराबर है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब बाराबंकी के रामस्वरूप विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा था कि देश संविधान से चलता है, कानून से चलता है। अगर कोई छात्र या संगठन गुंडागर्दी करेगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर प्रधानमंत्री भी कानून तोड़ते हैं तो उन्हें भी जेल जाना पड़ेगा।
ओपी राजभर के इसी बयान के बाद ABVP कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। बुधवार रात लखनऊ में मंत्री ओपी राजभर के सरकारी आवास के बाहर ABVP के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रात करीब 9 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका और आवास का घेराव कर लिया।
प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ते गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन ABVP कार्यकर्ता बार-बार गेट पर चढ़ने लगे और ईंट-पत्थर, जूते-चप्पल फेंकने लगे। पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट तक नोच डाली।
इस पूरे घटनाक्रम ने ओपी राजभर और बीजेपी के बीच रिश्तों को फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है। ओपी राजभर पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। अब जब ABVP जैसे संगठन के खिलाफ बयानबाजी की गई है, तो बीजेपी के भीतर से ही उनके खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं।
हरिनारायण राजभर के इस बयान के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बीजेपी ओपी राजभर के साथ अपना राजनीतिक गठबंधन जारी रखेगी? या फिर पार्टी के भीतर उठ रही आवाजों और कार्यकर्ताओं के आक्रोश के बाद कोई बड़ा निर्णय लेगी?
इस पूरे विवाद से यूपी की सियासत में हलचल मच गई है। खासकर पूर्वांचल में, जहां ओपी राजभर की पकड़ मानी जाती है, वहां इस बयानबाजी का असर व्यापक हो सकता है। अब देखना यह होगा कि बीजेपी नेतृत्व इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है और क्या ओपी राजभर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…