दिल्ली

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के पीछे कौन ? बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ 10 गोलियां

देश की राजधानी दिल्ली.. वो दिल्ली जहां पर बड़े बड़े नेता और अधिकारी रहते है.. वो दिल्ली जिसे बीजेपी सबसे सुंदर सिटी के रूप में विकसित करने की बात कर रही है लेकिन उसी दिल्ली में आए दिन दिनदहाड़े बदमाश अलग-अलग इलाकों को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला रहे है इन्हे पुलिस का कोई खौफ नहीं है अब दिल्ली के पश्चिम विहार में अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े सारेआम एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर एक के बाद एक… ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार को मौत की नींद सुला दिया मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि अचानक से सफेद रंग की SUV गाड़ी को कुछ अज्ञात हमलावर घेरते हैं और उसके बाद गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और करीब 10 राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को पास के अस्पताल में लेकर जाते है जहां पर डॉक्टर्स उसे मृत घोषित कर देते है
वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और राजकुमार के परिवार वालों को पूछताछ के लिए बुलाया राजकुमार के परिवार वालों ने बताया कि सुबह- सुबह जिम के लिए गाड़ी लेकर जिम के लिए निकले थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत इकट्टे कर जांच कर रही है शुरूआत जांच के मुताबिक पुलिस अफसरों ने बताया कि ये कोई पुरानी रंजिश का मामला है और शायद शूटआउट की ये वजह हो सकती है
बोल सकते है दिल्ली के पश्चिम विहार की शूटआउट की इस वारदात ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए है क्योंकि इस तरह की बड़ी वारदातों को गैंगस्टर्स अंजाम रात के अंधेरे में देते है लेकिन पश्चिम विहार में प्रॉपर्टी डीलर के शूटआउट से दिल्ली पुलिस की साख पर कई सवाल खड़े कर दिए है क्योंकि इस शूटआउट के बाद पूर्व सीएम आतिशी ने सवाल किए है अब दिल्ली में सरकार भी इनकी है पुलिस भी इनकी है फिर क्यों दिल्ली में इस तरह की वारदातों को बदमाश खुलेआम अंजाम दे रहे है सारेआम लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है पुलिस सिर्फ और सिर्फ निष्पक्ष जांच का दावा करती है लेकिन सोर्स के हवाले से खबर है दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता खुद इस मामले को मॉनिटरिंग कर रही है और मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है ।

krant Nama

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago