हरियाणा

BAL BHAVAN: जिला बाल भवन में निराश्रित बच्चों का बर्तन धोते वीडियो वायरल

BAL BHAVAN: जिला बाल भवन में निराश्रित बच्चों का बर्तन धोते वीडियो वायरल

फरीदाबाद: एनआईटी दो स्थित दौलत राम धर्मशाला के समीप चल रहे बाल भवन में शौचालय के नल से खाने के बर्तन धोने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ है। उस वीडियो में दो बच्चे शौचालय के नल से बर्तन साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो जनवरी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बाल भवन में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति गंभीरता की पोल खोल कर रख दी है।

आरोप है कि जिला प्रशासन बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। बता दें कि बाल भवन में बाल मजदूरी, हिंसा का शिकार और घर से भागे बच्चों को रखा जाता है और जिला प्रशासन की ओर से उनके रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है। इस समय बाल भवन में 20 बच्चे रह रहे हैं। जिला प्रशासन ने वीडियो वायरल की बात स्वीकार की है और उस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छह मार्च को ही एडीसी की अध्यक्षता में जांच के आदेश दे दिए गए थे। उस दौरान कुछ खामियां मिली थीं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

5 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago