Categories: बिजनेस

अयोध्या और पाक्योंग के लिए नई फ्लाइट्स: स्पाइसजेट ने घोषणा की

अयोध्या जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। स्पाइसजेट ने हैदराबाद से अयोध्या के बीच नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। इसके अलावा, स्पाइसजेट ने दिल्ली और कोलकाता से सिक्किम के पाक्योंग शहर के लिए फ्लाइट्स को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। 31 मार्च से शुरू हुई ये उड़ानें सप्ताह में एक बार संचालित होंगी।

स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर देबोजो महर्षि ने कहा, “आगामी शेड्यूल में अयोध्या और पाक्योंग के लिए एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का फैसला एयरलाइंस ने लिया है। एयरलाइंस जल्द ही नए रूट्स को लांच कर प्रमुख मार्गों पर एयर कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए अपने विस्तारित बेड़े को तैनात करेगी।” एयरलाइंस ने इस रूट पर बोइंग 737 और Q400 एयरक्राफ्ट तैनात किए हैं।

स्पाइसजेट के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एयरलाइंस देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या के लिए हर सप्ताह करीब 88 उड़ानों का परिचालन करेगी। हैदराबाद से अयोध्या के बीच नई उड़ान की शुरुआत के साथ ही जयपुर, दरभंगा, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई और पटना से भी उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। एयरलाइंस के इस कदम से अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं को खासी मदद मिलने वाली है।

अयोध्‍या आवागमन करने वाली फ्लाइट्स

फ्लाइट नंबर प्रारंभिक एयरपोर्ट गंतव्‍य एयरपोर्ट समय फ्रीक्‍वेंसी
SG 3421 जयपुर अयोध्‍या 9:00 मंगल, बृहस्‍पति, शनि
SG 3426 अयोध्‍या जयपुर 16:00 मंगल, बृहस्‍पति, शनि
SG 3422 अयोध्‍या दरभंगा 9:50 मंगल, बृहस्‍पति, शनि
SG 322 चेन्‍नई अयोध्‍या 11:35 दैनिक
SG 323 अयोध्‍या चेन्‍नई 17:30 दैनिक
SG 346 अयोध्‍या मुंबई 12:05 दैनिक
SG 325 मुंबई अयोध्‍या 16:55 दैनिक
SG 611 हैदराबाद अयोध्‍या 12:45 मंगल, बृहस्‍पति, शनि
SG 616 अयोध्‍या हैदराबाद 13:25 मंगल, बृहस्‍पति, शनि
SG 511 अहमदाबाद अयोध्‍या 13:05 दैनिक
SG 512 अयोध्‍या अहमदाबाद 13:35 दैनिक
SG 327 बेंगलुरु अयोध्‍या 13:30 दैनिक
SG 328 अयोध्‍या बेंगलुरु 14:10 दैनिक
SG 3425 पटना अयोध्‍या 15:35 मंगल, बृहस्‍पति, शनि
SG 471 दिल्‍ली अयोध्‍या 16:15 दैनिक
SG 472 अयोध्‍या दिल्‍ली 16:50 दैनिक

admin

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

7 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

49 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

22 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago