Categories: बिजनेस

“क्रॉस्बी-शोयेन कोडेक्स” : ईसाई धर्म की सबसे पुरानी किताब, होने जा रही है नीलाम

क्रॉस्बी-शोयेन कोडेक्स, ईसाई धर्म की सबसे पुरानी किताबों में से एक, 11 जून को लंदन में नीलाम की जाएगी। माना जाता है कि यह किताब 250 से 350 ईस्वी के बीच एक ईसाई मठ में लिखी गई थी।

क्रिस्टी नीलामी घर द्वारा बेची जाने वाली इस किताब की अनुमानित कीमत 26 लाख डॉलर से 38 लाख डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये से 32 करोड़ रुपये) है। क्रिस्टी के वरिष्ठ विशेषज्ञ यूजेनियो डोनाडोनी के अनुसार, यह किताब बाइबिल की दो किताबों में सबसे पहला ज्ञात पाठ है।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाडोनी ने बताया कि 40 वर्षों में पूरी हुई इस किताब में 52 पन्ने हैं, जिन्हें प्लेक्सीग्लास (पन्नों को सुरक्षित रखने वाला मजबूत प्लास्टिक) से संरक्षित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मिस्र की शुष्क जलवायु के कारण ही यह किताब सुरक्षित रह सकी है।

डोनाडोनी ने बताया कि तीसरी और चौथी शताब्दी की केवल कुछ ही किताबें बची हुई हैं, जिनमें से क्रॉस्बी-शोयेन कोडेक्स भी एक है।

यह किताब 1950 के दशक में मिस्र में खोजी गई थी और इसे मिसिसिपी विश्वविद्यालय द्वारा अधिग्रहित किया गया था। 1981 तक यह विश्वविद्यालय में ही रखी गई, जिसके बाद 1988 में इसे नॉर्वे के पांडुलिपी संग्रहकर्ता डॉ मार्टिन शोयेन ने खरीद लिया। अब उनके संग्रह की कुछ अन्य वस्तुओं के साथ इसे नीलाम किया जा रहा है।

यह नीलामी 11 जून को होगी और निश्चित रूप से यह दुनिया भर के इतिहासकारों और संग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

admin

Recent Posts

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

34 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

34 minutes ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

44 minutes ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

46 minutes ago

अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…

47 minutes ago