Uncategorized

Gold-Silver Price Today: आज भी चांदी के दाम हुए धड़ाम, सोना भी हुआ कम

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है और बीते कुछ दिनों से इनकी कीमतें रोजाना कम होती जा रही हैं। सोमवार को बड़ी गिरावट देखने के बाद मंगलवार को भी चांदी के दाम फिसल गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत 4,600 रुपये से ज्यादा गिर गई, जबकि सोने के भाव में भी साफ तौर पर कमजोरी नजर आई।

अगर चांदी की बात करें तो हाल के दिनों में इसमें आई तेजी अब पूरी तरह टूटती हुई दिखाई दे रही है। 29 जनवरी को चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची थी और 4.20 लाख रुपये प्रति किलो के लाइफ टाइम हाई पर गई थी। लेकिन इसके बाद कीमतों में तेज गिरावट आई और अब चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 1.80 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। मंगलवार को भी MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी खुलते ही करीब 4,685 रुपये गिरकर 2.35 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास आ गई।

सोने की कीमतों में भी यही रुख देखने को मिल रहा है। हालांकि बीच-बीच में सोने में हल्की तेजी जरूर आई, लेकिन कुल मिलाकर कीमतें नीचे की ओर हैं। मंगलवार को MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव पिछले बंद भाव से 1,210 रुपये गिरकर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अपने रिकॉर्ड स्तर से अब तक सोना करीब 38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

कुल मिलाकर बाजार में कमजोरी के चलते सोना और चांदी दोनों ही निवेशकों को पहले के मुकाबले सस्ते दामों पर मिल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों पर सभी की नजर बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago