हेल्थ

NATURAL BLACK HAIRS: क्या कम उम्र में आपके बाल हो गए सफेद?, तो ऐसे मिलेगा बालों को नेचुरली काला रंग, इन 4 तरीकों से फिर हो बाल जाएंगे काले।

NATURAL BLACK HAIRS: क्या कम उम्र में आपके बाल हो गए सफेद?

आज कल के खराब खान पान और बढ़ते पॉल्युशन का असर हमें हमारे स्वास्थ्य पर साफ साफ नजर आता है, जैसे-जैसे हमारे स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, वैसे-वैसे हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खराब खान पान के कारण औऱ बढ़ते पॉल्युशन के कारण हमारे शरीर में इसके गलत प्रभाव दिखने लगते हैं, जैसे चेहरे की रंगत कम होना, थका हुआ महसूस करना और सबसे बड़ी चीज बालों का सफेद होना। बहुत कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या बन गई है।

और इसकी वजह ना केवल खराब खान पान, खराब लाइफस्टाइल है, बल्कि स्ट्रेस, डिप्रेशन भी इसका सबसे बड़ा कारण है। हालांकि कहा जाता है कि बढ़ती उम्र के कारण बाल सफेद होने लगते हैं। लेकिन आज के टाइम में ऐसा नहीं है, कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं।


हालांकि, बाजार में कई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो बालों को काला करने का दावा करते हैं, लेकिन इनके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। ऐसे में नेचुरल तरीके से बालों को काला करना एक सुरक्षित और असरदार ऑप्शन है। और आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगें कि आप अपने बालों को कैसे नेचुरल काले कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं बालों को नेचुरली काला करने के 5 उपाय। पहला उपाय है

आंवला और नारियल तेल


आंवला एक ऐसी चीज है जो बालों को काला करने में काफी मददगार साबित होता है। आंवले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों के रंग को काला करने में सहायक है। वहीं दूसरी ओर नारियल तेल को तो बालों के लिए वरदान माना जाता है। नारियल का तेल बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूती देने के साथ साथ आपके बालों को चमक देने का काम भी करता है

और इस उपाय के लिए आपको करना ये है कि, आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें

मेहंदी और कॉफी पाउडर


मेहंदी तो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। मेंहदी से बालों को नेचुरल रंग मिलता है। और अगर मेंहदी के साथ कॉफी पाउडर मिलाकर बालों पर लगाया जाए, तो ये बालों को नेचुरली काला और चमकदार बनाता है। इसके लिए आपको करना ये है कि, मेहंदी पाउडर में कॉफी पाउडर मिलाएं और इसे पानी के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 2-3 घंटे बाद धो लें।

भृंगराज तेल


आपको बता दें कि भृंगराज एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो बालों को काला करने और उन्हें स्वस्थ बनाने में काफी मदद करती है। भृंगराज तेल को नियमित रूप से बालों की जड़ों में लगाने से सफेद बाल कम होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसको लगाकर आपको इसे रात भर लगा रहने देना है और सुबह हल्के गर्म पानी से धो लेना है।

तिल के बीज और बादाम तेल


आपके बालों को काला रखने के लिए तिल के बीज और बादाम तेल का मिश्रण एक रामबाण इलाज है। इसके लिए आपको करना ये है कि, तिल के बीज को पीसकर बादाम तेल में मिलाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और फिर धो लें। ये बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और चमकदार भी बनाता है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago