RAIN: हरियाणा में शुरु हुई बारिश, 17 जिलों में बारिश के आसार, जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, बारिश से फसलों को होगा फायदा।

RAIN: हरियाणा में शुरु हुई बारिश

पूरे उत्तर भारत समेत हरियाणा में भी मौसम एक बार फिर से करवट लेने लगा है। दरअसल, हरियाणा में 27 फरवरी यानी आज से 1 मार्च तक बारिश को सकती है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से 1 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ बताते हैं कि हरियाणा प्रदेश में 27 फरवरी से एक मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से अचानक ठंड बढ़ गई थी। अब लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।

बूंदाबांदी से तापमान में आएंगी गिरावट


इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा में आंशिक बादल और मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात से एक मार्च के दौरान हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट किया जारी

वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी वर्षा/बर्फबारी होने के संभावना है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे), गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट जारी किया है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

5 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

5 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

5 hours ago