Uncategorized

‘मेरी पत्नी के चार बॉयफ्रेंड’ मेरठ ड्रमकांड के बाद खौफ में ग्वालियार ये शख्स

मेरठ के ड्रम कांड के बाद पतियों में खौफ का माहौल है। इसी बीच मेरठ जैसा ही कुछ मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मामला सामने आया है। जहां एक पति को अपनी हत्या की आशंका सता रही है। इस युवक की पत्नी के चार बॉयफ्रेंड हैं। जिसमें पत्नी पति को छोड़कर एक बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। लेकिन पत्नी और उसका बॉयफ्रेंड अब युवक को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला ग्वालियर के जनकपुरी इलाके का है। जहां रहने वाला अमित कुमार सेन मेरठ के ड्रम कांड के बाद खासा परेशान है। कई दिनों से अमित अपनी पत्नी से प्रताड़ित है।

पत्नी के बॉयफ्रेंड ने दी धमकी

अमित का आरोप है कि, उसकी पत्नी अब तक चार बॉयफ्रेंड बना चुकी है। वहीं वो घर छोड़कर राहुल बाथम नाम के बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही है। अमित का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड और पत्नी ने मिलकर बड़े बेटे हर्ष की भी हत्या करवा दी थी। वहीं छोटे बेटे को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। जब उसने इसका विरोध किया तो बॉयफ्रेंड उसे हत्या करने की धमकी दे रहा है। अमित को आशंका है कि मेरठ में सौरभ ड्रम हत्याकांड की तरह उसका भी कत्ल हो सकता है। जिसे लेकर उसने कई बार थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।

धरने पर बैठा पीड़ित पति

आखिर में परेशान होकर अमित ग्वालियर के फूल बाग चौराहे पर CM के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया। अमित ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित अमित ने बताया कि कई बार उसने जनकगंज पुलिस से शिकायत की। लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं सुनाया गया। उधर इस मामले में जनकगंज थाना प्रभारी का कहना है कि, उनके पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है, अगर पूर्व में थाने में आवेदन दिया होगा तो उसमें की गई कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी। युवक की शिकायत पर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी उसे किया जाएगा।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago