हरियाणा

FARIDABAD NEWS: सूरजकुंड रोड स्थित टैंट और शराब के गोदाम में लगी भीषण आग

FARIDABAD NEWS: सूरजकुंड रोड स्थित टैंट और शराब के गोदाम में लगी भीषण आग

फरीदाबाद: सूरजकुंड इलाके में शनिवार सुबह टेंट के गोदाम में आग लग गई। आग ने शराब गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। टेंट गोदाम मालिक को पड़ोसियों ने सूचना दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया

टेंट गोदाम के मालिक देवेंद्र कंबोज को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। कंबोज का आरोप है कि शराब गोदाम के कर्मचारी अक्सर गत्ता जलाते हैं। इस बारे में उन्होंने कई बार मना किया था। उनका अनुमान है कि आज भी गत्ता जलाने की वजह से यह हादसा हुआथाना सूरजकुंड के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर लगभग 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस हादसे में टेंट गोदाम का करीब 50 लाख रुपए का सामान जल गया। शराब गोदाम में भी करीब 200 पेटी शराब आग की भेंट चढ़ गई। दोनों मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

6 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago