नगर निगम ने तिकोना पार्क के पास अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही
फरीदाबाद: बड़खल क्षेत्र में तिकोना पार्क के पास दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
निगम ने अतिक्रमण हटाने के साथ जेसीबी से गड्ढे भी खोदे। यह कार्रवाई भविष्य में अवैध पार्किंग और कब्जे को रोकने के लिए की गई। दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा।
दुकानदारों ने गड्ढे खोदने को बताया गलत
दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उचित है, लेकिन दुकानों के सामने गड्ढे खोदना गलत है। उनका तर्क है कि इससे ग्राहकों को पार्किंग की समस्या होगी और वे खुद भी अपनी गाड़ियां दुकान के सामने नहीं खड़ी कर पाएंगे। दुकानदारों ने यह भी कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा सरकार ने कभी इतनी कठोर कार्रवाई नहीं की।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…